Advertisment

Lok Sabha Election 2024: 1 जून को 7वें चरण का मतदान, जानें- कहां-कहां वोटिंग, किन कैंडिडेट्स के बीच मुकाबला?

Lok Sabha Election 2024: 2024 के लोकसभा चुनाव का सातवां और अंतिम चरण 1 जून को होगा. इस सातवें चरण में आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 सीटों (General- 41; ST- 03; SC-13) पर मतदाता वोट डालेंगे.

author-image
Ajay Bhartia
एडिट
New Update
Lok Sabha Election

लोकसभा चुनाव 2024( Photo Credit : Social Media)

Lok Sabha Election 7th phase: दुनिया का सबसे बड़ा मतदान खत्म होने वाला है. 2024 के लोकसभा चुनाव का सातवां और अंतिम चरण 1 जून को होगा. सातवें चरण में आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 सीटों (General- 41; ST- 03; SC-13) पर मतदाता वोट डालेंगे. उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और चंडीगढ़ में मतदान होगा. इन 57 सीटों पर कुल 904 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. सातवें चरण की वोटिंग के लिए चुनाव आयोग ने तैयारी कंप्लीट कर ली है. 1.09 लाख पॉलिंग स्टेशनों पर लगभग 10.06 करोड़ से अधिक मतदाता वोट डालेंगे. इनमें 5.24 करोड़ पुरुष, 4.82 महिलाएं, और 3574 थर्ड जेंडर मतदाता हैं. 

Advertisment

1 जून को किस राज्य में कितनी सीटों पर वोटिंग

1. बिहार: राज्य की 40 सीटों में से 8 (नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट, जहानाबाद)

2. हिमाचल प्रदेश: राज्य की सभी 4 सीटें (कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर, शिमला)

3. झारखंड: राज्य की 15 सीटों में से 3 (राजमहल, दुमका, गोड्डा)

4. ओडिशा: राज्य की 21 सीटों में से 6 (मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर)

5. पंजाब: राज्य की सभी 13 सीटें (गुरदासपुर, अमृतसर, खडूर साहिब, जालंधर, होशियारपुर, आनंदपुर साहिब, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, फिरोजपुर, बठिंडा, संगरूर, पटियाला)

6. उत्तर प्रदेश: राज्य की 80 सीटों में से 13 (महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, रॉबर्ट्सगंज)

7. पश्चिम बंगाल: राज्य की 42 सीटों में से 9 (दमदम, बारासात, बशीरहाट, जयनगर, मथुरापुर, डायमंड हार्बर, जादवपुर, कोलकाता दक्षिण, कोलकाता उत्तर)

8. चंडीगढ़: केंद्र शासित प्रदेश की एकमात्र सीट (चंडीगढ़)

Advertisment

यूपी की 13 सीटों पर किनके बीच मुकाबला

सीट BJP+ INDIA गठबंधन BSP
1. महाराजगंज पंकज चौधरी वीरेंद्र चौधरी (कांग्रेस) मौसमे आलम
2. गोरखपुर रवि किशन काजल निषाद (सपा) जावेद अशरफ
3. कुशीनगर विजय कुमार दुबे अजय सिंह शुभ नारायण चौहान
4. देवरिया शशांक मणि त्रिपाठी अखिलेश प्रताप सिंह (कांग्रेस) संदेश
5. बांसगांव कमलेश पासवान सदल प्रसाद (कांग्रेस) रामसमुझ
6. घोसी अरविंद राजभर (सुभासपा) राजीव राय बालकृष्ण चौहान
7. सलेमपुर रवींद कुशवाह रमाशंकर राजभर भीम राजभर
8. बलिया नीरज शेखर सनातन पांडेय लल्लन सिंह यादव
9. गाजीपुर पारस नाथ राय अफजाल अंसारी उमेश कुमार सिंह
10. चंदौली महेंद्र नाथ पांडेय बीरेंद्र सिंह सत्येंद्र नाथ मौर्य
11. वाराणसी नरेंद्र मोदी अजय राय (कांग्रेस) अतहर जमाल लारी
12. मिर्जापुर अनुप्रिया पटेल (अपना दल) रमेश बिंद मनीष कुमार
13. रॉबर्ट्सगंज रिंकी सिंह (अपना दल) छोटे लाल धनेश्वर गौतम

पंजाब की 13 सीटों पर किनके बीच जंग

सीट बीजेपी कांग्रेस एएपी शिअद
1. गुरदासपुर दिनेश बब्बू सुखजिंदर रंधावा अमनशेर सिंह दलजीत चीमा
2. अमृतसर तरणजीत संधू गुरजीत औजला कुलदीप धालीवाल अनिल जोशी
3. खडूर साहिब मनजीत मन्ना कुलबीर जीरा लालजीत भुल्लर विरसा सिंह वल्टोहा
4. जालंधर सुशील रिंकू चरणजीत चन्नी पवन टीनू मोहिंदर सिंह केपी
5. होशियारपुर अनिता प्रकाश यामिनी गोमर डॉक्टर राजकुमार सोहन सिंह
6. आनंदपुर साहिब सुभाष शर्मा विजय सिंगला मालविंदर कंग प्रेम सिंह चंदूमाजरा
7. लुधियाना रवनीत बिट्टू राजा वड़िंग अशोक पाराशर रंजीत सिंह ढिल्लों
8. फेतहगढ़ साहिब गेजा राम अमर सिंह गुरप्रीत सिंह ब्रिकम जीत खालसा
9. फरीदकोट हंस राज हंस कमलजीत कौर कर्मजीत अनमोल राजविंदर धर्मकोट
10. फिरोजपुर गुरमीत सोढ़ी शेर सिंह दुबाया जगदीप सिंह नरदेव बॉबी मान
11. बठिंडा परम पाल कौर जीत मोहिंगर सिद्धू गुरमीत खुड्डियां हरसिमरत कौर
12. पटियाला परनीत कौर धर्मवीर गांधी डॉक्टर बलबीर सिंह एनके शर्मा
13. संगरूर अरविंद खन्ना सुखपाल खैरा गुरमीत मीत हेयर सिमरत जीत मान शिअद (अमृतसर)

बिहार की 8 सीटों पर किनके बीच टक्कर

सीट बीजेपी+ आरजेडी+
1. नालंदा कौशलेंद्र कुमार (जदयू) संदीप सौरभ (भाकपा (माले))
2. पटना साहिब रवि शंकर प्रसाद अंशुल अविजीत (कांग्रेस)
3. पाटलीपुत्र राम कृपाल यादव मीसा भारती
4. आरा आरके सिंह सुदामा प्रसाद (भाकपा (माले))
5. बक्सर  मिथिलेश तिवारी सुधाकर सिंह
6. सासाराम (एससी) शिवेश कुमार  मनोज कुमार (कांग्रेस)
7. जहानाबाद चंदेश्वर प्रसाद (जदयू) सुरेंद्र यादव
8. काराकाट उपेन्द्र कुशवाहा (आरएलएम) राजा राम सिंह (भाकपा (माले)) पवन सिंह (निर्दलीय)

प. बंगाल की 9 सीटों पर किनके बीच मुकाबला

सीट बीजेपी माकपा+ टीएमसी
1. दमदम सिलभद्र दत्ता सुजान चक्रवर्ती सौगत रॉय
2. बारासात स्वपन मजूमदार संजीब चटर्जी (फॉरवर्ड ब्लॉक) काकोली घोष
3. बशीरहाट रेखा पात्रा निरापद सरकार सेख नुरुल इस्लाम
4. जयनगर अशोक कंडारी समरेंद्र मंडल (आरएसपी) प्रतिमा मंडल
5. मथुरापुर अशोक पुरकैत शरतचंद्र हलधर बापी हलदर
6. डायमंड हार्बर अभिजीत दास प्रतीक उर रहमान अभिषेक बनर्जी
7. जाधवपुर अर्निबान गांगुली सृजन भट्टाचार्य सयानी घोष
8. कोलकाता दक्षिण देबाश्री चौधरी सायरा शाह हलीम माला रॉय
9. कोलकाता उत्तर डॉ. तापस रॉय प्रदीप भट्टाचार्य (कांग्रेस) सुदीप बंधोपाध्याय

हिमाचल की 4 सीटों पर कौन-कौन

सीट बीजेपी कांग्रेस
1. कांगड़ा डॉ. राजीव भारद्वाज आनंद शर्मा
2. मंडी कंगना रनौत विक्रमादित्य सिंह
3. हमीरपुर अनुराग ठाकुर सतपाल रायजादा
4. शिमला सुरेश कश्यप विनोद सुल्तानपुरी

झारखंड की 3 सीटों पर इनके बीच है मुकाबला

सीट बीजेपी झामुमो+
1. राजमहल ताला मरांडी विजय हांसदा
2. दुमका सीता सोरेन नलिन सोरेन
3. गोड्डा निशिकांत दुबे प्रदीप यादव (कांग्रेस)

ओडिशा की 6 सीटों पर किसके बीच मुकाबला

सीट बीजेपी कांग्रेस+ बीजेडी
1. मयूरभंज नावा चरण माझी अंजनी सोरेन (झामुमो) सुदाम मरांडी
2. बालासोर प्रताप चंद्र सारंगी श्रीकांत कुमार जेना लेखाश्री सामंतसिंघर
3. भद्रक अभिमन्यु सेठी अनंत प्रसाद सेठी मंजूलता मंडल
4. जाजपुर रबिन्द्र नारायण बेहरा आंचल दास शर्मिष्ठा सेठी
5. केंद्रपाड़ा बैजयंत जय पांडा सिद्धार्थ स्वरूप दास अंशुमन मोहंती
6. जगतसिंहपुर बिभू प्रसाद तराई रवीन्द्र कुमार सेठी राजश्री मल्लिक

चंडीगढ़ लोकसभा सीट से रण में कौन

सीट बीजेपी कांग्रेस
चंडीगढ़ संजय टंडन मनीष तिवारी

लोकसभा चुनाव 7वां चरण... ये हैं हॉट सीट्स

बिहार: पटना साहिब, पाटलिपुत्र

हिमाचल प्रदेश: मंडी, हमीरपुर

झारखंड: दुमका

पंजाब: गुरदासपुर, अमृतसर, जालंधर, होशियारपुर, संगरूर, पटियाला

उत्तर प्रदेश: घोसी, वाराणसी, गाजीपुर, गोरखपुर

पश्चिम बंगाल: डायमंड हार्बर, जादवपुर

लोकसभा चुनाव सातवां चरण... ये हैं दिग्गज कैंडिडेट

नरेंद्र मोदी (भाजपा): वाराणसी, उत्तर प्रदेश

अनुराग ठाकुर (भाजपा): हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश

मीसा भारती (राजद): पाटलिपुत्र, बिहार

अभिषेक बनर्जी (टीएमसी): डायमंड हार्बर, पश्चिम बंगाल

चरणजीत सिंह चन्नी (कांग्रेस): जालंधर, पंजाब

Source : News Nation Bureau

Lok Sabha Elections 7th phase Lok Sabha Election 2024 election 2024
Advertisment
Advertisment