Advertisment

CWG 2018 साइकलिंग: 1000 मीटर की टाइम ट्रायल के फाइनल में हारे भारतीय पुरुष खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में रविवार को चौथे दिन साइकलिंग के पुरुषों की 1000 मीटर की टाइम ट्रायल स्पर्धा के फाइनल में भारत के तीनों खिलाड़ियों को हार का सामना पड़ा।

author-image
saketanand gyan
एडिट
New Update
CWG 2018 साइकलिंग: 1000 मीटर की टाइम ट्रायल के फाइनल में हारे भारतीय पुरुष खिलाड़ी

फाइल फोटो

ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में रविवार को चौथे दिन साइकलिंग के पुरुषों की 1000 मीटर की टाइम ट्रायल स्पर्धा के फाइनल में भारत के तीनों खिलाड़ियों को हार का सामना पड़ा।

Advertisment

फाइनल में भारत के साहिल कुमार, रणजीत सिंह और सानूराज सानंदराज क्रमश: 20वें, 21वें और 22वें पायदान पर रहे। रेस में कुल 24 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

साहिल कुमार ने 1:05.538 सेकेंड और रणजीत सिंह ने 1:05.671 सेकेंड का समय निकाला। सानूराज सानंदराज ने 1:06.097 सेकेंड में रेस पूरी की।

इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक आस्ट्रेलिया के मैट ग्लैट्जर ने जीता जबकि रजत पदक न्यूजीलैंड के एडवर्ड डौकिन्स के नाम रहा। कांस्य पदक स्कॅाटलैंड के कैलम स्किनर ने जीता।

Advertisment

मैट ग्लैट्जर ने रिकॉर्ड 59.340 सेकेंड में रेस समाप्त की।

और पढ़ें: CWG 2018: बॉक्सिंग में मैरी कॉम का पदक पक्का, विकास क्वार्टर फाइनल में

Source : IANS

commonwealth games 2018 cycling CWG gold cost cwg 2018 Sports Commonwealth Games australia
Advertisment
Advertisment