Advertisment

CWG 2018: नीरज चोपड़ा ने पुरुषों के भाला फेंक में जीता गोल्ड मेडल, विपिन कशाना पांचवे स्थान पर

नीरज चोपड़ा ने ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के 10वें दिन शनिवार को भारत की झोली में एक और स्वर्ण पदक डाल दिया।

author-image
saketanand gyan
एडिट
New Update
CWG 2018: नीरज चोपड़ा ने पुरुषों के भाला फेंक में जीता गोल्ड मेडल, विपिन कशाना पांचवे स्थान पर

नीरज चोपड़ा ने जीता गोल्ड (फोटो: @ddsportschannel)

नीरज चोपड़ा ने ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के 10वें दिन शनिवार को भारत की झोली में एक और स्वर्ण पदक डाल दिया।

Advertisment

नीरज ने पुरुषों की भालाफेंक स्पर्धा में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता। इसी के साथ वह राष्ट्रमंडल खेलों में भालाफेंक में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

वहीं इसी स्पर्धा में एक और भारतीय विपिन कशाना पांचवें स्थान पर रहे।

नीरज ने फाइनल में 86.47 मीटर की दूरी तय करते हुए सोने का तमगा हासिल किया। स्पर्धा का रजत पदक ऑस्ट्रेलिया के हेमिश पीकॉक के नाम रहा, जिन्होंने 82.59 की दूरी तय की।

Advertisment

ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स 82.20 की दूरी तय कर कांस्य पदक अपने नाम करने में सफल रहे।

विपिन ने 77.87 की दूरी तय करते हुए पांचवां स्थान हासिल किया।

और पढ़ें: CWG 2018: सायना नेहवाल और पी वी सिंधु बैडमिंटन महिला एकल के फाइनल में, गोल्ड और सिल्वर पक्का

Advertisment

Source : IANS

commonwealth games 2018 Neeraj Chopra javelin-throw cwg 2018 gold cost CWG Commonwealth Games
Advertisment
Advertisment