Advertisment

IND vs SL LIVE : श्रीलंका को हराकर भारत ने मारी फाइनल में एंट्री, कुलदीप यादव ने किया धमाल

IND vs SL LIVE UPDATES: भारत और श्रीलंका के बीच प्रेमदासा स्टेडियम पर मुकाबला खेला जा रहा है.

author-image
Shubham Upadhyay
एडिट
New Update
ind vs sl live updates score super 4 asia cup 2023 news in hindi

ind vs sl live updates score super 4 asia cup 2023 news in hindi( Photo Credit : Twitter)

IND vs SL LIVE UPDATES: एशिया कप के सुपर-4 में भारत ने श्रीलंका को 41 रन से हराकर फाइनल में एंट्री मार ली है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया 213 रन बनाकर सिमट गई. जवाब में श्रीलंका की टीम भी 172 रनों पर सिमट गई. भारत के लिए इस मुकाबले में कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए. वहीं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेच झटके. जबकि मोहम्मद सिराज और हार्दिक पांड्या को 1-1 सफलता मिली. श्रीलंका के लिए डुनिथ वेलालेज सबसे ज्यादा 42 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं धनंजय डिसिल्वा ने 41 रनों की पारी खेली.

  • Sep 12, 2023 23:00 IST

    एशिया कप के सुपर-4 में भारत ने श्रीलंका को 41 रन से हराकर फाइनल में एंट्री मार ली है. भारत के लिए इस मुकाबले में कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए. वहीं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेच झटके. जबकि मोहम्मद सिराज और हार्दिक पांड्या को 1-1 सफलता मिली. श्रीलंका के लिए डुनिथ वेलालेज सबसे ज्यादा 42 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं धनंजय डिसिल्वा ने 41 रनों की पारी खेली.



  • Sep 12, 2023 22:47 IST

    39 ओवर के बाद स्कोर 167

    39 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 7 विकेट पर 168 रन है. दुनिथ वेल्लालागे 42 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के के साथ 40 पर खेल रहे हैं. उनके साथ महेश तीक्ष्णा खेल रहे हैं. 



  • Sep 12, 2023 22:32 IST

    IND vs SL LIVE UPDATES: श्रीलंका का सातवां विकेट गिर गया है. जडेजा ने दूसरी सफलता टीम इंडिया को दिलाई है. भारतीय टीम जीत से 3 विकेट दूर है.



  • Sep 12, 2023 22:09 IST



  • Sep 12, 2023 21:51 IST



  • Sep 12, 2023 21:36 IST

    IND vs SL LIVE UPDATES: श्रीलंका का छठा विकेट गिर गया है. कुलदीप यादव के बाद जडेजा ने टीम को सफलता दिलाई है.



  • Sep 12, 2023 21:24 IST



  • Sep 12, 2023 21:14 IST

    IND vs SL LIVE UPDATES: श्रीलंका का पांचवां विकेट गिर गया है. कुलदीप यादव ने एक के बाद दूसरी सफलता टीम इंडिया को दिलाई है. भारतीय टीम जीत से पांच विकेट दूर है.



  • Sep 12, 2023 21:07 IST

    IND vs SL LIVE UPDATES: श्रीलंका का चौथा विकेट गिर गया है. कुलदीप यादव ने बहुत कोशिश के बाद टीम को सफलता दिलाई है. कुलदीप की ये पहली सफलता है.



  • Sep 12, 2023 20:46 IST

    IND vs SL LIVE UPDATES: 13 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 47 पर 3 विकेट है. श्रीलंका की पारी लग रही है कि संभल रही है. इसलिए भारत को जल्द ही एक विकेट लेना होगा.



  • Sep 12, 2023 20:31 IST

    IND vs SL LIVE UPDATES: 10 ओवर की समाप्ति के बाद श्रीलंका का स्कोर 39 पर 3 विकेट है. बुमराह 2 और सिराज 1 विकेट ले सके हैं.



  • Sep 12, 2023 20:15 IST

    IND vs SL LIVE UPDATES: भारत को तीसरी सफलता मिल गई है. सिराज ने करुणारत्ने को 2 रन पर चलता किया है.



  • Sep 12, 2023 20:10 IST

    IND vs SL LIVE UPDATES: भारत को दूसरी सफलता मिल गई है. बुमराह ने खतरनाक हो रहे मेंडिस को आउट कर दिया है. 



  • Sep 12, 2023 20:01 IST

    IND vs SL LIVE UPDATES: 5 ओवर की समाप्ति के बाद श्रीलंका का स्कोर 21 पर 1 विकेट है. बुमराह ही अभी तक टीम को एक सफलता दिला पाए हैं.



  • Sep 12, 2023 19:48 IST

    IND vs SL LIVE UPDATES: भारत को पहली सफलता मिल चुकी है. बुमराह ने 6 रन के निजी स्कोर पर पथुम निसांका को आउट कर दिया है.



  • Sep 12, 2023 19:43 IST

    IND vs SL LIVE UPDATES: श्रीलंका की पारी शुरू हो चुकी है. पहले ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 7 रन है.  बुमराह पहले ओवर में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए.



  • Sep 12, 2023 19:31 IST

    IND vs SL Live : एशिया कप के सुपर-4 में श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया 49.1 ओवरों में ही 213 रनों पर सिमट गई है. भारत के लिए भारत के लिए रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 53 रन बनाए. जबकि केएल राहुल 39, ईशान किशन 33 और अक्षर पटेल ने 26 रन बनाए. श्रीलंका के लिए डुनिथ वेललेज ने 5 और चैरिथ असलांका ने 4 विकेट झटके. अब इस मैच को जीतने के लिए श्रीलंका को 214 रन चाहिए.



  • Sep 12, 2023 19:24 IST

    IND vs SL LIVE UPDATES: 49 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 212 पर 9 विकेट है. क्रीज पर पटेल के साथ सिराज मौजूद हैं. 



  • Sep 12, 2023 19:15 IST

    IND vs SL LIVE UPDATES: मैच शुरू हो चुका है. टीम की नजर पूरे 50 ओवर खेलने पर रहेगी.



  • Sep 12, 2023 19:03 IST

    IND vs SL LIVE UPDATES: 5 मिनट के बाद अंपायर मैदान का मुआयना करेंगे. जिसके बाद पता चलेगा कि खेलने के लायक मैदान अभी है या नहीं.



  • Sep 12, 2023 18:47 IST

    IND vs SL LIVE UPDATES: बारिश बंद हो गई है. पिच पर से कवेरस हटाए जा रहे हैं. उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही मैच शुरू हो सकता है.



  • Sep 12, 2023 18:26 IST

    IND vs SL LIVE UPDATES: टीम इंडिया की पारी के 3 ओवर ही बचे थे कि मैदान पर बारिश आ गई है. देखते ही देखते पिच पर कवर्स आ गए हैं. अब देखते हैं कि कब बारिश थमती है.



  • Sep 12, 2023 18:05 IST

    भारत को 9वां झटका लगा है. कुलदीप यादव आए और गए. ऐसा लगा रहा है कि टीम इंडिया 200 से पहले ही सिमट जाएगी.



  • Sep 12, 2023 18:02 IST

    IND vs SL LIVE UPDATES: टीम इंडिया को आठवां झटका लग चुका है. बुमराह वापस लौट चुके हैं. टीम इस समय ऑल आउट होने की कगार पर है.



  • Sep 12, 2023 17:49 IST

    IND vs SL LIVE UPDATES: भारत को सातवां झटका भी लग गया है. जडेजा टीम के ऑलराउंडर आउट हो गए हैं. जडेजा ने सिर्फ 3 रन ही बनाए हैं. 



  • Sep 12, 2023 17:40 IST

    IND vs SL LIVE UPDATES: डुनिथ वेललेज ने टीम इंडिया के 5 बल्लेबाजों का शिकार कर लिया. टीम इंडिया के 6 विकेट गिर चुके हैं. हार्दिक अभी डुनिथ वेललेज का शिकार 5 रन पर बने हैं.



  • Sep 12, 2023 17:36 IST

    IND vs SL LIVE UPDATES: 35 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 171 पर 5 विकेट है. क्रीज पर जडेजा के साथ हार्दिक मौजूद हैं.



  • Sep 12, 2023 17:31 IST

    IND vs SL LIVE UPDATES: टीम इंडिया को एक और ईशान किशन के रूप में बड़ा झटका लग गया है. किशन 33 रन ही बना पाए. यानी टीम इंडिया की आधी पारी सिमट चुकी है. 



  • Sep 12, 2023 17:12 IST



  • Sep 12, 2023 17:11 IST

    IND vs SL LIVE UPDATES: 30 ओवर की समाप्ति पर टीम स्कोर 156 रन पर 4 विकेट के नुकसान पर है. केएल राहुल 39 रन पर आउट हो गए हैं. 



  • Sep 12, 2023 16:50 IST

    IND vs SL LIVE UPDATES: 25 ओवर की समाप्ति पर टीम स्कोर 128 रन पर 3 विकेट के नुकसान पर है. केएल 18 रन और ईशान 18 रन पर खेल रहे हैं.



  • Sep 12, 2023 16:40 IST



  • Sep 12, 2023 16:32 IST

    IND vs SL LIVE UPDATES: 20 ओवर की समाप्ति पर टीम स्कोर 109 रन पर 3 विकेट के नुकसान पर है. केएल 07 रन और ईशान 11 रन पर खेल रहे हैं.



  • Sep 12, 2023 16:16 IST

    IND vs SL LIVE UPDATES: भारतीय टीम को करारा झटका लगा है. कप्तान रोहित 53 रन बनाकर आउट हो गए हैं. रोहित इस समय क्रीज पर अकेले सेट बल्लेबाज थे.



  • Sep 12, 2023 16:13 IST

    IND vs SL LIVE UPDATES: 15 ओवर की समाप्ति पर टीम स्कोर 91 रन पर 2 विकेट के नुकसान पर है. रोहित 53 रन और ईशान 0 रन पर खेल रहे हैं.



  • Sep 12, 2023 16:07 IST

    IND vs SL LIVE UPDATES: टीम इंडिया को एक और बड़ा झटका लग गया है. कोहली 3 रन बनाकर आउट हो गए हैं. रोहित 52 रन बनाकर एक तरफ मौजूद हैं.



  • Sep 12, 2023 16:03 IST



  • Sep 12, 2023 16:01 IST

    भारत को पहला झटका शुभमन गिल के रूप में लगा. वह 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे.



  • Sep 12, 2023 15:35 IST



  • Sep 12, 2023 15:35 IST

    IND vs SL LIVE UPDATES: रोहित शर्मा ने 241 पारियों में इस छक्के की मदद से 10 हजार रन बना लिए हैं. रोहित छठवें खिलाड़ी बन गए हैं.



  • Sep 12, 2023 15:24 IST

    IND vs SL LIVE UPDATES: 5 ओवर की समाप्ति पर टीम स्कोर 25 रन पर बिना किसी विकेट के है. रोहित 12 रन और गिल 12 रन पर खेल रहे हैं.



  • Sep 12, 2023 15:12 IST

    IND vs SL LIVE UPDATES: 3 ओवर की समाप्ति पर टीम स्कोर 13 रन पर बिना किसी विकेट के है. रोहित 9 रन और गिल 4 रन पर खेल रहे हैं.



  • Sep 12, 2023 15:05 IST



  • Sep 12, 2023 15:05 IST

    IND vs SL LIVE UPDATES: पहले ओवर की समाप्ति पर टीम स्कोर 7 रन पर बिना किसी विकेट के है. रोहित 5 रन और गिल 2 रन पर खेल रहे हैं.



  • Sep 12, 2023 15:03 IST

    IND vs SL LIVE UPDATES: क्रीज पर इस समय रोहित और शुभमन गिल हैं. रोहित जैसे ही 22 रन बना लेंगे वैसे ही 10 हजार रन पूरा कर लेंगे.



  • Sep 12, 2023 14:49 IST

    श्रीलंका की प्लेइंग 11

    पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेलालेज, महीश थीक्षाना, कासुन राजिथा, मथीशा.



  • Sep 12, 2023 14:49 IST

    भारत की प्लेइंग 11

    रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज.



  • Sep 12, 2023 14:49 IST

    IND vs SL LIVE UPDATES: भारत और श्रीलंका के बीच में सुपर 4 का चौथा मुकाबला खेला जा रहा है. यह मुकाबला कोलंबो के प्रेमदास स्टेडियम पर हो रहा है. कल रात टीम इंडिया ने इसी मुकाबले पर रिकॉर्ड तोड़ पाकिस्तान को हराया 228 रनों मात दी थी. टीम इंडिया की पाकिस्तान के ऊपर वनडे में सबसे बड़ी जीत है. अब उसी को देखते हुए टीम इंडिया इस मुकाबले को भी अपने नाम करना चाहेगी.



  • Sep 12, 2023 14:47 IST



bharatvssrilanka ind-vs-sl-live-blog asia-cup-2023-live team-india-news ind-vs-sl
Advertisment
Advertisment