Advertisment

IPL 2017: मुंबई इंडियंस ने कैसे किया इस साल बेहतरीन प्रदर्शन, रोहित शर्मा ने फाइनल से पहले खोला राज

फाइनल में मुंबई को पुणे से भिड़ना है। मुंबई और पुणे के बीच इस आईपीएल में तीन मुकाबले हुए हैं जिसमें तीनों मे मुंबई को हार मिली है।

author-image
vineet kumar
एडिट
New Update
IPL 2017: मुंबई इंडियंस ने कैसे किया इस साल बेहतरीन प्रदर्शन, रोहित शर्मा ने फाइनल से पहले खोला राज

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें सीजन के फाइनल में जगह बना चुकी मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि उनकी टीम किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं है। उन्होंने कहा कि शीर्ष पांच में हमारा कोई बल्लेबाज नहीं है यह बताता है कि हम टीम के संयुक्त प्रयास के साथ यहां पहुंचे हैं।

Advertisment

मुंबई ने शुक्रवार को दूसरे क्वालीफायर में कोलकाता नाइट राइडर्स को छह विकेट से मात देकर फाइनल में जगह बनाई है जहां उसका सामना रविवार को राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के खिलाफ होगा।

मुंबई ने पहले गेंदबाजी करते हुए कोलकाता को 107 रनों पर ही ढेर कर दिया था और फिर चार विकेट होकर आसान से लक्ष्य को हासिल कर लिया था।

मैच के बाद रोहित ने कहा, 'गेंदबाजों ने हमारी जीत तय कर दी थी। उन्होंने लगातार विकेट लिए और कोलकाता को बड़ा स्कोर बनाने से रोका। यह हमारी टीम की सबसे बड़ी पहचान रही है। हम किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं हैं।'

Advertisment

उन्होंने कहा, 'शीर्ष पांच में हमारा कोई बल्लेबाज नहीं है। यह बताता है कि यहां तक पहुंचने में हमारी पूरी टीम का योगदान है।'

यह भी पढ़ें: कान फिल्म फेस्टिवल के लिए रवाना हुई सोनम कपूर, तस्वीरें वायरल

फाइनल में मुंबई को पुणे से भिड़ना है। मुंबई और पुणे के बीच इस आईपीएल में तीन मुकाबले हुए हैं जिसमें तीनों मे मुंबई को हार मिली है। पहला क्वालीफायर भी इन दोनों के बीच में हुआ था जहां पुणे ने जीत हासिल करते हुए सीधे फाइनल में प्रवेश किया था।

Advertisment

इस मैच के बारे में रोहित ने कहा, 'पुणे के खिलाफ हमारा इतिहास अच्छा नहीं है, वह खिताब और हमारे बीच इकलौती बाधा है।' वहीं, कोलकाता के कप्तान ने गौतम गंभीर ने कहा है कि उन्हें उनकी टीम पर गर्व है क्योंकि वह जो कर सकते थे किया।

यह भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस के कुलवंत खेजरोलिया के वेटर से क्रिकेटर बनने की है दिलचस्प कहानी

यह भी पढ़ें: IPL 2017 Final: राइंजिंग पुणे पहली बार खेलेगी फाइनल, जानिए इस टीम के मजबूत और कमजोर प्वाइंट्स

Advertisment

Source : IANS

Rising Pune Supergiant Rohit Sharma mumbai-indians
Advertisment
Advertisment