ms dhoni bike collection full details( Photo Credit : Social Media)
इस समय सोशल मीडिया पर वेंकटेश प्रसाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह महेंद्र सिंह धोनी और उनके बाइक कलेक्शन के साथ नजर आ रहे हैं। अब धोनी के कलेक्शन पर ना केवल वेंकटेश प्रसाद हैरान हैं बल्कि जिसने भी ये वीडिया देखा, उसका सिर चकरा ही गया। लोगों का कहना है कि ये किसी का घर नहीं बल्कि बाइक शोरुम है। अब ये तो हम सभी को पता है कि धोनी को बाइक का कितना शौक है लेकिन क्या आपको पता है कि उनके पास कौन-कौनसी बाइक है।
क्रिकेट मैच से कुछ पैसे कमाने के बाद धोनी ने सबसे पहले एक सेकेंड हैंड यामाहा आरएक्स 100 खरीदी थी लेकिन सेकेंड हैंड बाइक से शुरू हुई गिनती 100 के पार पहुंच चुकी है। धोनी के बाइक कलेक्शन में कावास्की निंजा एच 2, कॉन्फेडरेट हेलकैट, बीएसए एंड ए विंटेंज बाइक शामिल है। धोनी के पास यमहा आरडी 350 राजदूत भी है, आप सभी को पता है कि राजदूत एक समय सड़को पर राज करती थी।
कावास्की निंजा
कावास्की निंजा भी धोनी के बाइक कलेक्शन की शोभा बढ़ा रही है। धोनी की इस बाइक में 998 सीसी का 4 सिलेंडर वाला इंजन लगा हुआ है, ये इंजन 11000 आरपीएम पर 200 हॉर्सपावर की ताकत देता है, इस बाइक की प्राइस की बात करें तो यह 4 लाख से शुरू होकर 8 लाख तक आती है।
कॉन्फेडरेट हेलकैट
कॉन्फेडरेट हेलकैट दुनिया में केवल 150 लोगों के पास ही मौजूद है, इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ये बाइक कितनी स्पेशल होगी। साउथ ईस्ट एशिया में ये बाइक केवल अपने धोनी के पास ही है। धोनी के अलावा ये बाइक ब्रैड पिट, टॉप क्रूज और डेविड बैकहम जैसे लोगों के पास है।
निंजा जेडएक्स-14आर
धोनी और निंजा का प्यार काफी ज्यादा ही है क्योंकि इस कंपनी की बाइक धोनी के पास काफी है। निंजा जेडएक्स-14आर में 1441 सीसी का इंजन लगा हुआ है, यह बाइक 300 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत करीब करीब 20 लाख रुपए है।
हार्ले डेविडसन फैटब्वॉय
धोनी की बाइक कलेक्शन में अगला नंबर आता है हार्ले डेविडसन का। इस बाइक में 1690 सीसी का इंजन लगा हुआ है। वैसे धोनी को कई बार रांची की सड़कों पर इसे चलाते हुए देख गया है। भारत में इसकी कीमत तकरीबन 20 लाख के करीब है।
डुकाटी 1098
डुकाटी बाइक का खुमार भारत में कुछ अलग ही तरीके से बाहर आता है, धोनी ही नहीं कई युवा इस बाइक को चलाने के सपने देखते हैं। इस सुपरबाइक में 1099 सीसी का इंजन दिया गया है, जो 160 बीएचपी की पावर जनरेट करता है। कीमत की बात करें तो भारत में इसकी कीमत 20 से 25 लाख के बीच में है।
सुजुकी शोगन
अगर आप सोच रहे हैं कि धोनी के पास केवल महंगी और पावरफुल बाइक है तो आप गलत सोच रहे हैं। धोनी के पास सुजुकी शोगन जैसी पुरानी बाइक भी है, खुद धोनी ने इस बाइक की तस्वीर अपने सोशल मीडिया पर शेयर की की। इस बाइक में 108.2 सीसी का दो स्ट्रोक वाले इंजन लगा है। कंपनी ने इसे आरएक्स 100 के मुकाबले बाजार में उतारा था।
नॉर्टन जुबली 250
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान के बाइक कलेक्शन में दो क्लासिक बाइक भी शामिल है, जिसमें एक बीएसए गोल्डस्टार है, यह बाइक 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ने वाली पहली ब्रिटिश बाइक थी, इस बाइक में 500 सीसी का इंजन दिया है, वहीं माही के पास दूसरी विटेंज बाइक नॉर्टन जुबली है, इस बाइक में 250 सीसी का इंजन लगा हुआ है।
By - Lakshya Sharma
Source : Sports Desk