Advertisment

MS Dhoni के बर्थडे पर दीवानगी की हदें पार, फैन ने खून से लिखा मैसेज, कार्ड पर भी छपवाया नाम

Mahendra Singh Dhoni Birthday: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी के फैंस दुनियाभर में हैं. 7 जुलाई को धोनी का जन्मदिन है. ऐसे में उनके घर रांची में फैंस काफी भारी संख्या में जुटे हुए हैं.

author-image
Roshni Singh
New Update
Dhoni के बर्थडे पर दीवानगी की हदें पार, फैन ने खून से लिखा मैसेज

Dhoni के बर्थडे पर दीवानगी की हदें पार, फैन ने खून से लिखा मैसेज( Photo Credit : Social Media)

MS Dhoni Birthday Special: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के फैंन देश के कौने-कौने में मौजूद हैं. धोनी के फैंस की भीड़ रांची (Ranchi) में स्थित उनके बंगले के बाहर भी देखने को मिलती है. वहीं, राजस्थान के भीलवाड़ा के रहने वाले विजेश चेन्नई सुपर किंग्स की येलो जर्सी पहनकर रांची में स्थित उनके बंगले के बाहर पहुंचे हैं और साथ में अपने खून से लिखकर धोनी के जन्मदिन का एक संदेश लाए हैं.

Advertisment

भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) 7 जुलाई को अपना 42वां जन्मदिन मनाएंगे. फैंस पूरे साल उनके जन्मदिन मनाने का बेसब्री से इंतजार करते हैं. उनके बर्थडे को लेकर भारत के हर राज्य के फैंस माही से मिलने उनके बंगले के बाहर नजर आएं, लेकिन इस दौरान राजस्थान के भीलवाड़ा के रहने वाले 26 साल के विजेश ने सारी सुर्खियां बटोर ली. विजेश चेन्नई सुपर किंग्स की येलो जर्सी पहनकर माही का जन्मदिन मनाने रांची पहुंचे हैं. publive-image

इतना ही नहीं विजेश ने धोनी के जन्मदिन का एक संदेश भी लिखा. उन्होंने यह मैसेज अपने खून से लिखा है. वह Dhoni से मिलकर उन्हें ये संदेश देना चाहते हैं. उन्होंने धोनी से मिलने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह मिल नहीं सके. publive-image

इसके बाद विजेश ने Dhoni के बंगले के बाहर की रात गुजारने की ठान ली. इसके बाद उनकी जो धोनी से मिलने की तमन्ना थी वो भी पूरी हो गई.  दरअसल 5 जुलाई की सुबह जब धोनी अपने बंगले से बाहर कार से निकल रहे थे तो विजेश ने उन्हें देखकर हाथ हिलाया और धोनी ने भी जवाब दिया. वहीं, विजेश ने बर्थडे केक मंगाया जिस पर लिखा था "हैप्पी बर्थडे माही, वी लव यू". publive-image

Advertisment

विजेश राजस्थान के भीलवाड़ा में एक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन भी करा रहे हैं जिसका नाम उन्होंने धोनी के नाम पर रखा है. publive-image

यह भी पढ़ें: MS Dhoni Records: एमएस धोनी के वो 5 रिकॉर्ड जो रह जाएंगे उन्हीं के नाम, कोई नहीं तोड़ पाएगा

dhoni fans on his birthday dhoni fans MS Dhoni Dhoni's Birthday Cake dhoni birthday dhoni mahendra singh dhoni birthday ms dhoni birthday special ms dhoni fans on his birthday
Advertisment
Advertisment