Advertisment

MS Dhoni Birthday: बचपन की दोस्त से होटल में हुई मुलाकात और फिर...बहुत फिल्मी है धोनी और साक्षी की लव स्टोरी

MS Dhoni Birthday: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का आज जन्मदिन है. धोनी 42 साल के हो गए हैं. माही के बर्थडे पर चलिए उनके और साक्षी के लव स्टोरी के बारे में आपको बताते हैं.

Advertisment
author-image
Roshni Singh
New Update
MS Dhoni Birthday

MS Dhoni Birthday ( Photo Credit : Social Media)

Advertisment

MS Dhoni Birthday Special : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं. धोनी ने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. हालांकि माही अभी भी आईपीएल में सीएसके के लिए खेलते हैं और फैंस उन्हें एक नजर देखने के लिए बेताब रहते हैं. धोनी भारत को तीन आईसीसी ट्रॉफी जिताने वाले इकलौते कप्तान हैं. धोनी की कप्तानी टीम ने इंडिया ने पहली आईसीसी ट्रॉफी 2007 (टी20 वर्ल्ड कप 2007) में जीती थी. वहीं धोनी की उनकी वाइफ साक्षी सिंह धोनी के साथ लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं है. 

Advertisment

बता दें कि एमएस धोनी और साक्षी बचपन के दोस्त थे. दोनों के पिता एक साथ ही काम करते थे. उनके परिवारों के बीच संबंध थे और वे एक ही स्कूल में पढ़ते थे. हालांकि कुछ समय बाद साक्षी का परिवार देहरादून शिफ्ट हो गया. इसके बाद किस्मत एक बार फिर दोनों को एक साथ लेकर आई. एमएस धोनी और साक्षी की लंबे समय बाद कोलकाता में मुलाकात हुई. साल 2007 में कोलकाता के ताज होटल में टीम इंडिया रुकी थी. वहां साक्षी इंटर्नशिप कर रही थीं. इसी दौरान धोनी से साक्षी से मुलाकात हुई और फिर यहीं से उनकी लव स्टोरी शुरु हुई. हालांकि धोनी की बायोपिक में यह नहीं बताया गया है कि धोनी और साक्षी बचपन के दोस्त थे.

एमएस धोनी और साक्षी ने कभी अपने रिलेशनशिप को पब्लिक नहीं किया. यहां तक की शादी के समय तक किसी को इनके बारे में जानकारी नहीं थी. इसके बाद 4 जुलाई 2010 को आईपीएल खिताब जीतने के बाद MS Dhoni ने देहरादून में गुपचुप तरीके से साक्षी सिंह से शादी की. बता दें कि दोनों की उम्र में 7 साल का अंतर है. 

यह भी पढ़ें: IND vs ZIM: डेब्यू मैच में ही अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हो गया शर्मनाक रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने चौथे भारतीय

Advertisment

फैंस एमएस धोनी की बर्थडे हर साल मनाते हैं. देश के हर कोने में धोनी के चाहने वाले हैं. वहीं कैप्टन कूल भी अपने फैंस को कभी निराश नहीं करते हैं. वह कभी किसी पार्टी में तो कभी सड़कों पर अपने फैंस से मिलते रहते हैं. हालांकि माही सोशल मीडिया पर काफी कम एक्टिव रहते हैं. वह गिने चुने पोस्ट करते हैं.

यह भी पढ़ें: IND vs ZIM: पहले टी 20 में हार से भारत को बड़ा नुकसान, इतिहास रचने से चूकी टीम इंडिया

Source : Sports Desk

MS Dhoni महेंद्र सिंह धोनी MS Dhoni wife ms dhoni love story साक्षी धोनी MS Dhoni birthday ms dhoni birthday special MS Dhoni 42 birthday ms dhoni turns 42 today MS Dhoni Sakshi Dhoni love story धोनी साक्षी लव स्टोरी
Advertisment
Advertisment