Advertisment

Paralympics 2024: भारतीय टीम ने रचा इतिहास, तोड़ा टोक्यो पैरालंपिक का रिकॉर्ड, जानें मेडल टैली में किस स्थान पर टीम इंडिया

Paralympics 2024: पेरिस में खेले जा रहे पैरा ओलंपिक में भारतीय टीम ने टोक्यो ओलंपिक के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया कीर्तिमान अपने नाम किया है.

author-image
Pankaj Kumar
New Update
India breaks Tokyo Paralympics medal record

India breaks Tokyo Paralympics medal record (Image- Social Media)

India breaks Tokyo Paralympics medal record: पेरिस में खेले जा रहे पैरालंपिक 2024 में भारतीय टीम का प्रदर्शन असाधारण और ऐतिहासिक रहा है. भारतीय टीम ने टोक्यो पैरालंपिक का रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है. पेरिस पैरालंपिक भारत के लिए मेडल के हिसाब से अबतक का सबसे सफल ओलंपिक रहा है और मेडल की संख्या अभी भी बढ़ रही है.

Advertisment

टूटा टोक्यो का ओलंपिक का रिकॉर्ड 

भारतीय टीम ने 2021 में हुए टोक्यो पैरा ओलंपिक में 19 पदक जीते थे. ओलंपिक इतिहास में भारतीय टीम का ये रिकॉर्ड था लेकिन अब टीम इंडिया ने इस रिकॉर्ड में सुधार किया है और 20 पदक जीतते हुए पुराने रिकॉर्ड में सुधार किया है. भारत को पैरालंपिक 2024 में आधे मेडल पैरा एथलेटिक्स से मिले, जबकि पैरा बैडमिंटन में भारत ने पांच पदक अपने नाम किए. शूटिंग में भारत को चार और तीरंदाजी में एक पदक मिला. 3 सितंबर को खेले गए पैरालंपिक के छठे दिन के खेल में भारत ने पांच और पदक अपने नाम किए, जिसमें दीप्ति जीवनजी ने महिला 400 मीटर टी20 कैटेगरी में कांस्य पदक जीता. 

पेरिस पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी

1. अवनी लेखरा - महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 - स्वर्ण

2. नितेश कुमार - पुरुष एकल SL3 (बैडमिंटन) - स्वर्ण

3. सुमित अंतिल - भाला फेंक F64 (एथलेटिक्स) - स्वर्ण

पेरिस पैरालिंपिक भारतीय रजत पदक विजेता

1. मनीष नरवाल - पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 (निशानेबाजी) - रजत

2. निषाद कुमार - पुरुषों की ऊंची कूद T47 (एथलेटिक्स) - रजत

Advertisment

3. योगेश कथुनिया - पुरुषों की डिस्कस थ्रो F56 (एथलेटिक्स) - रजत

4. तुलसीमथी मुरुगेसन - महिला एकल SU5 (बैडमिंटन) - रजत

5. सुहास यतिराज - पुरुष एकल SL4 (बैडमिंटन) - रजत

6. शरद कुमार - पुरुषों की ऊंची कूद T6 फाइनल - रजत

7. अजीत सिंह - पुरुषों की भाला फेंक F46 स्पर्धा - रजत

पेरिस पैरालिंपिक भारतीय कांस्य पदक विजेता

1. मोना अग्रवाल - महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 (निशानेबाजी) - कांस्य

2. प्रीति पाल - महिलाओं की 100 मीटर T35 (एथलेटिक्स) - कांस्य

3. प्रीति पाल - महिलाओं की 200 मीटर T35 (एथलेटिक्स) - कांस्य

4. रुबीना फ्रांसिस - महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 (निशानेबाजी) - कांस्य

5. मनीषा रामदास - महिला एकल SUS (बैडमिंटन) - कांस्य

6. राकेश कुमार / शीतल देवी - मिश्रित टीम कंपाउंड ओपन (एथलेटिक्स) - कांस्य

7. नित्या श्री सिवन - महिला एकल SH6 (बैडमिंटन) - कांस्य

8. मरियप्पन थंगावेलु - पुरुषों की ऊंची कूद T6 फाइनल - कांस्य

9. दीप्ति जीवनजी - महिलाओं की 400 मीटर टी20 फ़ाइनल - कांस्य

10. सुंदर सिंह गुर्जर - पुरुषों की भाला फेंक F46 स्पर्धा - कांस्य

मेडल सूची में किस स्थान पर है भारत?

भारत पेरिस पैरालंपिक में मेडल सूची में 20 पदक के साथ 19 वें स्थान पर है. भारत ने 3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 10 ब्रांज जीते हैं. 115 मेडल के साथ चीन पहले और 61 मेडल के साथ ब्रिटेन दूसरे नंबर पर है.

ये भी पढ़ें-  तय हो गया किस राजनीतिक दल में जा रहे विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया! मुलाकात के बाद अटकलें तेज

ये भी पढ़ें-  Shubman Gill: बॉलीवुड की इस मशहूर अभिनेत्री के साथ एड फिल्म में नजर आएंगे शुभमन गिल, हार्दिक संग जुड़ चुका है नाम

India at Paralympics 2024 Paris Paralympics 2024 INDIA India breaks Tokyo Paralympics medal record
Advertisment
Advertisment