Advertisment

IPL 2023 : चेन्नई के पास आ गया हीरा, धोनी का सपना होगा पूरा!

IPL 2023 Mini Auction :  आईपीएल 2023 (IPL 2023 Mini Auction) का ऑक्शन अपने समयानुसार शुरू हो गया था.

author-image
Shubham Upadhyay
एडिट
New Update
dhoni play masterstroke in ipl 2023 mini auction

dhoni play masterstroke in ipl 2023 mini auction( Photo Credit : Twitter)

IPL 2023 Mini Auction :  आईपीएल 2023 (IPL 2023 Mini Auction) का ऑक्शन अपने समयानुसार शुरू हो गया था. सभी फैंस की नजर अपनी मनपंसद टीमों पर थी. उम्मींद के अनुसार ही आज का ऑक्शन (IPL 2023 Mini Auction) गया. चेन्नई की टीम ने इस ऑक्शन में एक शानदार दांव खेल दिया. अब उम्मींद है कि इस साल धोनी का सपना पूरा हो जाएगा. जैसा आप जानते हैं कि ये सीजन धोनी के लिए आखिरी हो सकता है. ऐसे में सभी फैंस चाहेंगे कि सीएसके की टीम इस सीजन शानदार खेल दिखाए. दांव के बारे में बात करें तो एक ऐसा खिलाड़ी धोनी को मिल गया है जो सभी टीमों की जान निकाल देगा. दरअसल हम बात कर रहे हैं बेन स्टोक्स की. 

Advertisment

यह भी पढ़ें- IPL 2023: SRH को मिल गया नया कप्तान, ये खिलाड़ी लेगा अब विलियमसन की जगह!

बेन स्टोक्स को सीएसके ने अपने साथ जोड़ने के लिए 16 करोड़ 25 लाख रुपए खर्च किए हैं. बेन स्टोक्स एक शानदार ऑलराउंडर हैं. जिस भी टीम के साथ जुड़ते हैं तो उसकी जीत पक्की कर देते हैं. जैसा हम पहले ही बोलते आ रहे थे कि बेन स्टोक्स के पीछे धोनी जाएंगे ही. और हुआ भी वही. धोनी ने बेन स्टोक्स के लिए अपने पर्स लिमिट को भी पीछे कर दिया. ये टीम को बल्लेबाज के साथ गेंदबाजी में भी मजबूती प्रदान करते हैं. धोनी चाहते थे कि स्टॉक्स जैसे शानदार खिलाड़ी उनके साथ जुड़ें. और टीम को आईपीएल का एक बार फिर से बॉस बनाएं.

यह भी पढ़ें- IPL 2023: गुजरात टाइटंस के हुए केन विलियमसन, देखती रह गईं काव्या मारन

Advertisment

बेन स्टोक्स के अलावा टीम ने अपने साथ जेमीशन, आंजिक्य जैसे बड़े प्लेयर्स को भी जोड़ा है. टीम की ताकत पहले से भी मजबूत नजर आ रही है. अब देखने वाली बात होती है कि बेन स्टोक्स की फिटनेस आईपीएल शुरू होने तक कैसे रहती है. अगर बेन स्टोक्स चोटिल हुए तो समस्या बढ़ सकती है चेन्नई के लिए.

Source :

Indian premier league 2023 live streaming Indian Premier League 2023 Auction New ipl-2023 Indian Premier League 2023 Auction News Indian Premier league 2023 auction venue indian premier league 2023 auction indian premier league 2023 auction date
Advertisment
Advertisment