Advertisment

CSK vs GT : मैच से पहले ही मैदान पर धोनी-धोनी, कैप्टन कूल का है जलवा कायम, VIDEO

CSK vs GT IPL 2023 : 31 मार्च से आईपीएल (IPL 2023) शुरू हो रहा है.

author-image
Shubham Upadhyay
New Update
dhoni starts practice before csk vs gt ipl 2023 match

dhoni starts practice before csk vs gt ipl 2023 match( Photo Credit : Twitter)

CSK vs GT IPL 2023 : 31 मार्च से आईपीएल (IPL 2023) शुरू हो रहा है. पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच होगा. यानी कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और कप्तान हार्दिक पांड्या एक दूसरे से भिड़ते हुए नजर आएंगे. इस बार का आईपीएल (IPL 2023) खास है क्योंकि अपने पुराने रंग में ये लीग होगी. पूरे देश भर के मैदानों पर आईपीएल (IPL 2023) का खुमार चढ़ता हुआ नजर आएगा. उम्मीद करते हैं जिस तरीके से आईपीएल ने अपनी शोहरत बनाई है, कामयाबी हासिल की है, वैसा ही ये सीजन (IPL 2023) आईपीएल का जाएगा. वैसे तो आईपीएल (IPL 2023) में सभी टीमें मजबूत हैं. लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की बात अलग है. आपको बताते हैं उस मजबूती के बारे में जो चेन्नई को मुंबई के बराबरी पर ला सकती है.

Advertisment

यह भी पढ़ें: IPL 2023 से पहले शिखर धवन की टेंशन दूर, पंजाब किंग्स में शामिल होगा ये स्टार बल्लेबाज

मैच से पहले ही मैदान पर धोनी-धोनी

कल चेन्नई ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया. जिसमें धोनी प्रैक्टिस के लिए मैदान के अंदर जा रहे हैं. इस दौरान हजारों धोनी के फैंस धोनी-धोनी के नारे लगाने लगे. ये वीडियो देखकर हर एक धोनी फैंस खुश हो जाएगा. पहले आप ये वीडियो देखिए.

Advertisment

यह भी पढ़ें: IPL 2023 से पहले गुजरात टाइटंस का बड़ा ऐलान, हार्दिक के बाद ये खिलाड़ी होगा भविष्य का कप्तान!

सीएसके की आईपीएल में है गजब की फैन फॉलोइंग

Advertisment

धोनी का जलवा ही ऐसा है. चाहे प्रैक्टिस सेशन ही क्यों ना हो धोनी के फैंस उन्हें हर जगह देखना चाहते हैं. इससे पहले भी हमने कई मौकों पर देखा है कि लोगों में धोनी के प्रति क्या गजब की दीवानगी मौजूद है. इस वजह से आईपीएल के इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स की फैन फॉलोइंग गजब की है. उम्मींद करते हैं कि इस सीजन सीएसके एक बार फिर से धूम मचाते हुए आईपीएल 2023 का सीजन भी अपने नाम करेगी.

ipl Indian Premier League 2023 schedule dhoni Dwayne Bravo ipl Indian Premier League 2023 यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 MS Dhoni IPL 2023 ipl-2023
Advertisment
Advertisment