Advertisment

IPL 2024 से पहले लग गया सीएसके को बड़ा झटका, बड़ा खिलाड़ी हुआ बाहर!

IPL 2024 से पहले लग गया सीएसके को बड़ा झटका, बड़ा खिलाड़ी हुआ बाहर! ये खबर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है.

author-image
Shubham Upadhyay
New Update
ipl 2024 ben stokes ms dhoni csk update jadeja moeen ali

ipl 2024 ben stokes ms dhoni csk update jadeja moeen ali( Photo Credit : Twitter)

IPL 2024 से पहले लग गया सीएसके को बड़ा झटका, बड़ा खिलाड़ी हुआ बाहर! ये खबर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है. अभी आईपीएल 2024 शुरू होने में कम से कम 7 से 8 महीने हैं, लेकिन इससे पहले ही धोनी के लिए बड़ी समस्या आ गई है. फैंस भी इस खबर को जानने के बाद मायूस हो जाएंगे. टीम से एक बड़ा खिलाड़ी आईपीएल 2024 से दूर हो सकता है. इससे एक बात तो साफ है कि आईपीएल के अगले सीजन में चेन्नई के लिए मुश्किल हो सकती है.

Advertisment

यह भी पढ़ें: IPL 2024 में LSG को छोड़ दूसरी टीम से खेलेंगे केएल राहुल! इस वजह से लेंगे बड़ा फैसला

बेन स्टोक्स खुद को आईपीएल 2024 से दूर रख सकते हैं

दरअसल टीम के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स आईपीएल 2024 में टीम का साथ छोड़ सकते हैं. बेन स्टोक्स अपने घुटने के ऑपरेशन के चलते आईपीएल 2024 से खुद को दूर कर सकते हैं. जैसा आप जानते हैं कि आईपीएल 2023 के लिए धोनी ने अपनी टीम के साथ बेन स्टोक्स को जोड़ा था. 

Advertisment

यह भी पढ़ें: IPL 2024 में इस खिलाड़ी पर होगी पैसों की बारिश, शाहरुख खान और नीता अंबानी की टीम लगाएगी बड़ा दांव!

आईपीएल में करते हैं कमाल

बेन स्टोक्स की बात करें तो आईपीएल के इतिहास में कमाल के खिलाड़ी रहे हैं. टीम के लिए गेंदबाजी के साथ मैच फिनिश भी करके आते हैं. धोनी के साथ पहले भी बेन स्टोक्स खेल चुके हैं. चेन्नई सुपर किंग्स जब बैन हुई थी, तब बेन स्टोक्स धोनी के साथ राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के साथ खेले थे. इसलिए धोनी के साथ बेन स्टोक्स की जोड़ी पहले भी आईपीएल के मैदान पर दिख चुकी थी. 

Advertisment

बेन स्टोक्स भी रहे हैं धोनी के फैन

बेन स्टोक्स धोनी के फैन हैं. कई बड़े मौकों पर बेन स्टोक्स कई बार धोनी के लिए बोल चुके हैं कि जितने भी कप्तानों के अंडर वो खेले हैं, उन्में सबसे शानदार कप्तान धोनी हैं. 

Source : Sports Desk

ipl-news-in-hindi IPL 2024 MS Dhoni ipl-news ben-stokes ipl csk
Advertisment
Advertisment