IPL 2024 : धोनी की नजर इस खिलाड़ी पर, सीएसके के लिए बनाएंगे कप्तान!

MS Dhoni IPL 2024: आईपीएल 2024 के लिए धोनी एक खिलाड़ी पर खेलते हुए नजर आ सकते हैं.

MS Dhoni IPL 2024: आईपीएल 2024 के लिए धोनी एक खिलाड़ी पर खेलते हुए नजर आ सकते हैं.

author-image
Shubham Upadhyay
New Update
ipl 2024 csk and ms dhoni is going to make ruturaj gaikwad captain

ipl 2024 csk and ms dhoni is going to make ruturaj gaikwad captain( Photo Credit : Twitter)

MS Dhoni IPL 2024: आईपीएल 2023 की ट्रॉफी महेंद्र सिंह धोनी की टीम जीत चुकी है. धोनी ने जो वादा अपने फैंस से किया था वो वादा पूरा करके दिखाया और अपनी टीम को 2023 का बादशाह बना दिया. साथ में धोनी (MS Dhoni) ने अपने फैंस को एक तोहफा भी दिया है कि आने वाले सीजन में वो खेल सकते हैं. हालांकि रिपोर्ट ये बताती हैं कि धोनी एक कप्तान के तौर पर नहीं बल्कि एक खिलाड़ी के तौर पर खेलते हुए नजर आएंगे. देखने वाली बात होती है कि चेन्नई सुपर किंग्स के साथ कप्तान महेंद्र सिंह धोनी किस खिलाड़ी पर दांव खेलते हैं. लेकिन इसके साथ एक रिपोर्ट ये भी आ रही है कि धोनी ने सीएसके के लिए अपने कप्तान को चुन लिया है.

Advertisment

यह भी पढ़ें: ICC Trophies Won by India : भारत कब और कितनी ICC ट्रॉफी पर जमाया है कब्जा, यहां देखें लिस्ट

दरअसल धोनी ने ऋतुराज गायकवाड के ऊपर भरोसा जताया है. उनके अनुसार ऋतुराज आने वाले फ्यूचर में चेन्नई सुपर किंग्स के एक शानदार कप्तान हो सकते हैं. ऋतुराज युवा भी हैं. साथ में अच्छा खासा प्रदर्शन भी कर रहे हैं. तो धोनी चाहते हैं कि रविंद्र जडेजा के बाद एक बार फिर से ऋतुराज गायकवाड पर दांव खेला जाए. टीम को किसी ना किसी पर भरोसा दिखाना ही होगा.

यह भी पढ़ें: IND vs AUS WTC Final : हाथ पर काली पट्टी बांध क्यों उतरे भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी? वजह आई सामने

अभी ये तो समय ही बताएगा कि किस तरीके से धोनी का ये बड़ा खिलाड़ी टीम के काम आ पाता है. लेकिन इतना तो साफ है कि अगर महेंद्र सिंह धोनी ने इस खिलाड़ी को चुना है तो यकीन मानिए लंबी पारी के लिए ऋतुराज गायकवाड तैयार हो रहे हैं. उम्मीद करते हैं कि धोनी के जैसे ही वो टीम को सफलता दिला पाएंगे.

csk win ipl 2023 final MS Dhoni IPL 2024 injured MS Dhoni play his last match Dhoni Retirement update ms dhoni retirement news
Advertisment