Advertisment

एक इंच बॉल इधर से उधर, धोनी लगा देते हैं सिक्स, इस दिग्गज ने बताया अपना डर

Malinga on MS Dhoni: मलिंगा ने धोनी के लिए बोला है कि धोनी से उन्हें अपने करियर में सबसे ज्यादा डर लगा था.

author-image
Shubham Upadhyay
New Update
malinga is on ms dhoni power for yorker ball ipl 2024

malinga is on ms dhoni power for yorker ball ipl 2024( Photo Credit : Twitter)

Malinga on MS Dhoni: धोनी एक ऐसा नाम जिसपर पूरा भारत देश आंख मूंद कर भरोसा करता है. धोनी भारत के सफलतम कप्तानों की सूची में शामिल हैं. धोनी के नाम से बड़े-बड़े गेंदबाज खौफ खाते हैं. भले ही धोनी आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हों. चाहे टीम इंडिया के खेलते थे या फिर सीएसके के लिए, धोनी का वही करिश्मा आज भी कायम है. धोनी ने अपने जादू से टीम इंडिया के हर एक सपने को पूरा किया है. विकेटकीपर, बल्लेबाज, कप्तान, खिलाड़ी हर एक विभाग की जिम्मेदारी को अच्छे से संभाला है. 

Advertisment

यह भी पढ़ें: Harmanpreet Kaur: ICC ने हरमनप्रीत कौर को दिया तगड़ा झटका, भारतीय कप्तान पर लगा इतने मैचों का बैन

यॉर्कर के किंग भी हो जाते थे कंफ्यूज

आपको बताते हैं एक बड़े गेंदबाज के उस डर के बारे में, जब भी धोनी मैदान पर उतरते थे, तब-तब उसने महसूस किया. हम बात कर रहें हैं श्रीलंका के महान गेंदबाज मलिंगा की. मलिंगा ने एक बार इंटरव्यू में कहा था कि. जब-जब धोनी बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरते थे, तब-तब मैदान में फैंस का माहौल देखने लायक होता है. एक गेंदबाज के तौर पर आपको इसके लिए मानसिक रुप से मजबूत होने की जरूरत होती है. नहीं तो आत्मविश्वास खो सकते हैं.

Advertisment

धोनी खेलते हैं यॉर्कर को परफेक्ट

मलिंगा आगे कहते हैं कि, धोनी के लिए फैंस में जबरदस्त दीवानगी है. वो रन बनाएं या नहीं, फैंस को बस क्रीज पर धोनी चाहिए होते हैं. मैं भी कई बार गेंदबाजी करते हुए इस सोच में पड़ा हूं कि किस तरह से धोनी को गेंदबाजी की जाए. क्योंकि धोनी यॉर्कर को बेहद ही शानदार तरीके से खेलते हैं. 

गजब के मौजूद हैं शॉट्स

Advertisment

इसमें कोई दोराय नहीं हैं कि धोनी से अच्छी यॉर्कर को कोई और खेल सके. अगर एक इंच भी गेंद इधर से उधर हुई नहीं कि आपको हैलिकॉप्टर शाॉट दिखने को मिल जाता है. इसलिए तो धोनी के सभी कायल हैं. धोनी ने अपनी मेहनत से ये प्यार और सम्मान हासिल किया है.  

malinga on dhoni msd ipl-news-in-hindi IPL 2024 csk dhoni
Advertisment
Advertisment