Advertisment

धोनी और फ्लेमिंग की जोड़ी फिर करेगी कमाल, IPL 2023 होगा CSK के नाम

CSK MS Dhoni IPL 2023 : आईपीएल 2023 की तैयारियां जोरों-शोरों से शुरू हो चुकी हैं.

author-image
Shubham Upadhyay
New Update
ms dhoni csk ipl 2023 mini auction date bcci

ms dhoni csk ipl 2023 mini auction date bcci( Photo Credit : Twitter)

CSK MS Dhoni IPL 2023 : आईपीएल 2023 की तैयारियां जोरों-शोरों से शुरू हो चुकी हैं. बीसीसीआई (BCC) जहां अपनी 10 टीमों से रिलीज किए हुए प्लेयर्स की लिस्ट मांग ली है वहीं इसका मिनी ऑक्शन (IPL 2023 Mini Auction) 23 दिसंबर के दिन कोच्चि में होने जा रहा है. यानी आप कह सकते हैं कि आईपीएल 2023 का बिगुल बज चुका है. आज हम बात करेंगे उस टीम की जिस पर सभी की नजर हमेशा रहती है. नाम है चेन्नई सुपर किंग (CSK), कप्तान हैं महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और कोच हैं फ्लेमिंग.

Advertisment

यह भी पढ़ें - IPL 2023 : दिल्ली ने इस बड़े खिलाड़ी को किया रिलीज, CSK और मुंबई में लेने की हो सकती है होड़

जैसा आप जानते हैं कि चेन्नई सुपर किंग्स का धमाल आईपीएल में हमेशा से रहा है. हालांकि मुंबई की टीम सबसे ज्यादा बार खिताब जीतने में सफल हुई है लेकिन चेन्नई सुपरकिंग फैंस के मामले में धोनी की वजह से हमेशा आगे रहती है. ऐसे में चेन्नई के फैंस चाहते हैं कि इस बार का खिताब टीम अपने नाम करने में सफल रहे. आईपीएल 2023 का सरताज बनने के लिए धोनी के साथ कोच फ्लेमिंग ने भी एक खास प्लान बनाया है.

यह भी पढ़ें - T20 WC : भारत की हार के ये तीन खिलाड़ी हैं जिम्मेदार, अगर खेलते तो विश्वकप होता अपना

Advertisment

दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि चेन्नई की टीम का इस बार सबसे पहले प्रैक्टिस कैंप लग जाएगा. आईपीएल मार्च के महीने में होगा और चेन्नई जनवरी के महीने से ही अभ्यास करने में जुट जाएगी. कहा जा रहा है कि ये प्लान धोनी और फ्लेमिंग दोनों ने मिलकर बनाया है. दिसंबर के बाद ये भी पता चल जाएगा कि टीम के साथ कौन से नए प्लेयर्स जुड़ेंगे। ऐसे में टीम मेनेजमेंट के लिए भी आसानी होगी.

शानदर रहा है चेन्नई का सफर

चेन्नई के आईपीएल सफर की बात करें तो 4 बार खिताब अपने नाम कर चुकी है. चेन्नई से आगे सिर्फ मुंबई है जिसने 5 बार आईपीएल अपने नाम किया है. मुंबई की बराबरी इस बार धोनी और फ्लेमिंग करना चाहेंगे.

Advertisment

HIGHLIGHTS

  • IPL 2023 की तैयारियां शुरू
  • CSK ने किया खास प्लान तैयार
  • Dhoni का होगा आखिरी IPL

Source : Sports Desk

MS Dhoni ipl-updates MS Dhoni om Ravindra Jadeja csk csk-vs-mi ipl-2023
Advertisment
Advertisment