Advertisment

MS Dhoni in IPL 2022 : आईपीएल के आखिरी ओवर में धोनी के बल्ले का बदल जाता है रंग!

MS Dhoni in IPL 2022 : आज आपको धोनी के एक ऐसे रिकॉर्ड के बारे में आपको बताते हैं जिसे शायद ही आप जानते होंगे.

author-image
Shubham Upadhyay
एडिट
New Update
ms dhoni this record is going to help csk win in ipl 2022

ms dhoni this record is going to help csk win in ipl 2022( Photo Credit : Twitter)

MS Dhoni in IPL 2022 : आईपीएल 2022 की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए ठीक नहीं हुई है. टीम शुरुआती तीनों मैच गंवा बैठी है. इससे पहले आईपीएल सीजन की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स हमेशा अच्छी शुरुआत करते हुए नजर आती थी. लेकिन इस बार हार का रिकॉर्ड बना है. अब ऐसे में सवाल उठना शुरू हो चुके हैं क्या पिछले साल की सफल टीम इस बार फेल हो जाएगी. लेकिन अब इस टीम को केवल एक खिलाड़ी ही बचा सकता है. और वो है खुद पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni). आज आपको धोनी के एक ऐसे रिकॉर्ड के बारे में आपको बताते हैं जिसे शायद ही आप जानते होंगे.

Advertisment

यह भी पढ़ें - IPL 2022 : पोलार्ड ने खोल दिए धागे, गेल भी हो गए पीछे!

दरअसल महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला आईपीएल के 20 वें ओवर में ही अपना रंग बदल लेता है. वो इसलिए क्योंकि 20वें ओवर में धोनी ने सबसे ज्यादा छक्के मारे हैं. और संख्या है 50. यानी अभी तक जब भी धोनी आखिरी ओवर में बल्लेबाजी के लिए मौजूद होते हैं तो 50 छक्के से गेंदबाजों को परेशान कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें - Pat Cummins in IPL 2022 : कमिंस ने बुमराह को किया गुमराह, ठोक डाले इतने रन!

Advertisment

इनके बाद प्लेयर की बात करें तो दोनों में बहुत अंतर है. दूसरे नंबर पर 33 छक्के पोलार्ड के बल्ले से निकले हैं. यानी आप समझ सकते हैं कि आखिरी ओवर में धोनी कितने खतरनाक एक गेंदबाज के लिए हो जाते हैं. 50 और 33 नंबर में बहुत अंतर है. अब जब चेन्नई को जीत की पटरी पर लौटना है तो धोनी को ये जादू बिखेरना ही होगा.

Dream 11 Players MS Dhoni ipl-updates IPL updates lates Latest IPL Updates
Advertisment
Advertisment