Advertisment

Paris Olympics 2024 Day-4 Schedule: मनु भाकर और सरबजोत से मेडल की उम्मीद, ऐसा है आज भारत का शेड्यूल

Paris Olympics 2024 Day-4 Schedule Update: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने अब तक एक मेडल जीता है और वो मेडल मनु भाकर ने महिला 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में जीता.

author-image
Sonam Gupta
New Update
Paris Olympics 2024 Day-4 Schedule

Paris Olympics 2024 Day-4 Schedule Update: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने अब तक एक मेडल जीता है और वो मेडल मनु भाकर ने महिला 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में जीता. अब आज टूर्नामेंट के चौथे दिन एक बार फिर मनु भाकर से मेडल की उम्मीद रहने वाली है. मनु मिक्स्ड डबल्स में अपने साथी सरबजोत सिंह के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरेंगी. इसके अलावा, दूसरे खेलों में भी खिलाड़ियों से बेहतर करने की उम्मीद रहेगी. आइए आपको बताते हैं कि चौथे दिन पेरिस ओलंपिक में भारत का शेड्यूल कैसा रहने वाला है...

Advertisment

पेरिस ओलंपिक 2024 के चौथे दिन ऐसा है भारत का शेड्यूल (Paris Olympics 2024)

निशानेबाजी

ट्रैप मेन्स क्वालिफिकेशन (दूसरा दिन): पृथ्वीराज तोंडाईमान (दोपहर 12:30 बजे)

ट्रैप वुमेन्स क्वालिफिकेशन (पहला दिन): श्रेयसी सिंह, राजेश्वरी कुमारी (दोपहर 12:30 बजे)

10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम कांस्य पदक मैच: भारत बनाम कोरिया- मनु भाकर/सरबजोत सिंह और वोंहो ली/जिन ये ओह: (दोपहर एक बजे)

हॉकी

भारत बनाम आयरलैंड पूल-बी मैच: (शाम 4:45 बजे)

तीरंदाजी

वुमेन्स सिंगल्स 1/32 एलिमिनेशन राउंड: अंकिता भकत बनाम विओल्टा मिस्जोर (पोलैंड)- (शाम 5:15 बजे)

Advertisment

वुमेन्स सिंगल्स 1/32 एलिमिनेशन राउंड: भजन कौर बनाम सिफा नूराफिफा कमल (इंडोनेशिया)- (शाम 5:30 बजे)

मेन्स सिंगल्स 1/32 एलिमिनेशन राउंड: धीरज बोम्मेदेवारा बनाम एडम ली (चेक गणराज्य)- (रात 10:45 बजे)

बैडमिंटन

मेन्स डबल्स: सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी/ चिराग शेट्टी बनाम अलफियन/अरिडियांटो (इंडोनेशिया)- (शाम 5:30 बजे)

वुमेन्स डबल्स: तनिषा/पोनप्पा बनाम मपासा/यू (ऑस्ट्रेलिया)- (शाम 6:20 बजे)

मुक्केबाजी

मेन्स 51 किग्रा राउंड ऑफ-16: अमित पंघाल बनाम पैट्रिक चिन्येम्बा (जाम्बिया) (शाम 7:16 बजे)

वुमेन्स 57 किग्रा राउंड ऑफ-32: जैस्मीन लेम्बोरिया बनाम नेस्टी पेटेसियो (फिलिपींस) (रात 9:25 बजे)

वुमेन्स 54 किग्रा राउंड ऑफ-16: प्रीति पवार बनाम येनी मार्सेला एरियास (कोलंबिया) (रात 1:20 बजे)

ये भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में लक्ष्य सेन के साथ हुआ बुरा, जीतकर भी हार गया खिलाड़ी, जानें क्या है पूरा मामला

Paris Olympics 2024 Paris Olympics पेरिस ओलंपिक Manu Bhaker manu bhaker shooting
Advertisment
Advertisment