Advertisment

Bihar Politics : RJD की नई टीम का ऐलान, बड़े पैमाने पर हुआ फेरबदल

लोकसभा चुनाव से पहले इस साल होने वाले मैदान में उतरने के लिए राष्ट्रीय जनता दल ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है. आरजेडी ने अपने 50 संगठनात्मक जिलों में सभी 47 जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है.

author-image
Jatin Madan
New Update
Jagada Nand Singh

आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह( Photo Credit : News State Bihar Jharakhand)

लोकसभा चुनाव से पहले इस साल होने वाले मैदान में उतरने के लिए राष्ट्रीय जनता दल ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है. आरजेडी ने अपने 50 संगठनात्मक जिलों में सभी 47 जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है. आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने टीम में फिर से अपने MY (मुस्लिम और यादव) समीकरण पर भरोसा जताया है. हालांकि आरजेडी की पिछली टीम से इस टीम में इनकी संख्या कम की गई है. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के आदेश पर प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह द्वारा जारी जिला अध्यक्षों के साथ प्रदेश प्रधान महासचिव, प्रदेश उपाध्यक्ष के अलावा प्रदेश उधार कोषाध्यक्ष की सूची जारी  कर दी है. 

Advertisment

जिला अध्यक्षों की सूची में सूची में 47 जिलों में 7 जिलाध्यक्ष बदल दिए गए हैं. बाकी सभी पुराने जिला अध्यक्षों पर पार्टी ने भरोसा किया है. इसके अलावा लालू प्रसाद यादव ने प्रदेश प्रधान महासचिव को बदल दिया है. अब नए प्रदेश प्रधान महासचिव के रूप में विधायक रणविजय साहू को मनोनीत किया है.

यह भी पढ़ें : 5 राज्यों में NIA की छापेमारी की पूरी डिटेल, बिहार से तीन जगह रेड

प्रदेश उपाध्यक्ष की सूची में 23 लोग

Advertisment

प्रदेश उपाध्यक्ष की सूची में 23 लोगों को मनोनीत किया गया है. जिसमें डॉ तनवीर हसन पूर्व विधान पार्षद, वृषिण पटेल पूर्व मंत्री, अशोक कुमार सिंह पूर्व मंत्री, शिवचन्द्र राम पूर्व मंत्री, सुरेश पासवान पूर्व मंत्री,  शोभा प्रकाश कुशवाहा, डॉ विनोद कुमार यादवेन्दु, पूर्व विधायक, सिपाही लाल महतो, डॉ अनिल सहनी, पूर्व विधायक सीताशरण बिन्द, मो. मुजफ्फर हुसैन राही, राजेश कुमार मांझी पूर्व सांसद, भूदेव चैधरी विधायक, विश्वमोहन कुमार मंडल पूर्व सांसद,  गणेश भारती पूर्व विधान पार्षद, विनोद कुमार श्रीवास्तव, लाल दास राय पूर्व विधान पार्षद मधु मंजरी शामिल हैं.

वहीं, मो. कॉमरान को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है. इनके अलावा युवा RJD के प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव, महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्षा  रीतू जायसवाल और छात्र RJD के अध्यक्ष गगन कुमार को मनोनीत किया गया है.

रिपोर्ट : अमन कुमार

Advertisment

publive-image

HIGHLIGHTS

  • बिहार RJD की नई टीम
  • RJD जिलाध्यक्ष और प्रधान महासचिव की सूची जारी
  • लालू यादव की मंजूरी के बाद जगदानंद ने निकाली लिस्ट  
Advertisment

Source : News State Bihar Jharkhand

Bihar Politics RJD New Team RJD Bihar Rjd Bihar News
Advertisment
Advertisment