भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया है कि उन्होंने टैक्स पेयर्स (करदाता) के 4 करोड़ रुपये का इस्तेमाल जेटली मानहानि केस में किये।
बीजेपी नेता तेजेंद्र पाल सिंह बग्गा ने ट्वीट कर कहा, 'अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वालों के 4 करोड़ रुपये राम जेठमलानी को निजी कानूनी केस (अरुण जेटली मानहानि केस) में दिये।'
बग्गा हाल ही में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं।
. @ArvindKejriwal paid Rs 4 Crore Delhi Public money to Mr Ram jethmalanai in his personal legal case (Sh Jaitly Defmiantion case) pic.twitter.com/aR2wNwpN8N
— Tajinder Pal S Bagga (@TajinderBagga) April 3, 2017
क्या है मामला?
केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य आप नेताओं के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया है। इस केस में केजरीवाल की तरफ से सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी लड़ रहे हैं।
और पढ़ें: चुनाव आयोग को अरविंद केजरीवाल का चैलेंज, 72 घंटे के लिए ईवीएम हमें दे दें
जेटली का आरोप है कि केजरीवाल, कुमार विश्वास, आशुतोष, संजय सिंह, राघव चड्ढा और दीपक बाजपेयी ने डीडीसीए मामले में गलत आरोप उनपर लगाये हैं। जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है।
जेटली ने 13 वर्षों तक दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) का नेतृत्व किया था। दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने जेटली पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।
Source : News Nation Bureau