Advertisment

गुजरात में भारी बदलाव की अटकलें, पाटिल के मंत्री बनने पर प्रदेश BJP अध्यक्ष की तलाश तेज

गुजरात भाजपा में बदलाव की बयार बह रही है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी. आर. पाटिल को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के बाद संगठन में बड़े बदलावों की तैयारी शुरू हो गई है.

author-image
Ritu Sharma
New Update
Gujarat BJP President

पाटिल बने मंत्री( Photo Credit : Newsstate Bihar Jharkhand)

Lok Sabha Election Result 2024: गुजरात भाजपा में बदलाव की बयार बह रही है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी. आर. पाटिल को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के बाद संगठन में बड़े बदलावों की तैयारी शुरू हो गई है. पाटिल के नेतृत्व में गुजरात भाजपा ने विधानसभा की 182 में से 161 सीटें जीती थीं. वहीं, राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार की भी अटकलें तेज हो गई हैं और हाल ही में विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल करने वाले अर्जुन मोढवाडिया और सी. जे. चावडा को मंत्री बनाए जाने की प्रबल संभावना है.

Advertisment

यह भी पढ़ें: मोदी कैबिनेट की आज हो सकती है पहली बैठक, Modi 3.0 में 72 मंत्री, 33 नए चेहरे

पाटिल की केंद्र में एंट्री और गुजरात में बदलाव की बयार

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में नई सरकार का गठन हुआ, लेकिन अब गुजरात सरकार और संगठन में व्यापक बदलाव की अटकलें लगाई जा रही हैं. दक्षिण गुजरात की नवसारी सीट से पाटिल चौथी बार सांसद बने हैं और उन्होंने यह चुनाव राज्य में सबसे अधिक 7 लाख 73 हजार मतों के अंतर से जीता है. 2022 के विधानसभा चुनाव में पाटिल ने अध्यक्ष रहते हुए भाजपा को 156 सीटों पर जीत दिलाई थी.

पाटिल को मोदी की 'रिटर्न गिफ्ट'

वहीं हाल ही में हुए आम चुनाव के साथ गुजरात की 5 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने सभी 5 सीटें जीतीं. इसके बाद राज्य में भाजपा विधायकों की संख्या रिकॉर्ड 161 पर पहुंच गई है. यह माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाटिल को कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल कर उन्हें उनके योगदान के लिए रिटर्न गिफ्ट दिया है. पाटिल के केंद्र में मंत्री बनने के बाद अब गुजरात भाजपा अध्यक्ष पद के लिए नए नेता की तलाश शुरू हो गई है.

नए अध्यक्ष के साथ संगठन में बदलाव

प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी यज्ञेश दवे ने बताया कि राज्य भाजपा के प्रमुख को कैबिनेट मंत्री बनाया जाना संगठन के लिए गर्व की बात है. अब प्रदेश संगठन में नए अध्यक्ष के साथ बदलाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं. नए अध्यक्ष का चुनाव केंद्रीय आलाकमान को करना है और राज्य में भाजपा को वर्तमान में कोई गंभीर चुनौती नहीं है.

संभावित नए अध्यक्ष के उम्मीदवार

मुख्यमंत्री पद पर पाटीदार नेता के होने के कारण प्रदेश अध्यक्ष पद किसी गैर पाटीदार नेता के खाते में जा सकता है. इस पद के लिए खेडा से तीसरी बार सांसद बने पूर्व केंद्रीय मंत्री देवूसिंह चौहाण का नाम प्रमुखता से चर्चा में है. इसके अलावा कच्छ सुरक्षित सीट से दूसरी बार सांसद बने विनोद चावडा, पूर्व सांसद किरीट सिंह सोलंकी का नाम भी संभावित उम्मीदवारों में शामिल है. जामनगर से तीसरी बार सांसद चुनी गई पूनम माडम भी राज्य भाजपा की पहली महिला अध्यक्ष बन सकती हैं.

Advertisment

संगठन में संभावित बदलावों की दिशा

इसके अलावा आपको बता दें कि गुजरात भाजपा में संगठनात्मक बदलाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. पाटिल के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद प्रदेश में एक नया नेतृत्व उभरने की संभावना है. इस बदलाव का उद्देश्य न केवल संगठन को मजबूत करना है, बल्कि आगामी चुनावों के लिए एक नई दिशा और रणनीति तय करना भी है.

संभावित मंत्रियों के नाम

आपको बता दें कि राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर भी चर्चा जोरों पर है. विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल करने वाले अर्जुन मोढवाडिया और सी. जे. चावडा को मंत्री बनाए जाने की प्रबल संभावना है. यह दोनों नेता अपने-अपने क्षेत्रों में मजबूत पकड़ रखते हैं और इनके मंत्रिमंडल में शामिल होने से सरकार को भी मजबूती मिलेगी.

HIGHLIGHTS

  • गुजरात BJP में बड़े बदलाव की तैयारी
  • पाटिल के मंत्री बनने पर प्रदेश BJP अध्यक्ष की तलाश तेज
  • पाटिल को मोदी की 'रिटर्न गिफ्ट'

Source : News Nation Bureau

gujarat bjp news in hindi Lok Sabha Election Result 2024 Gujarat BJP President Ahmedabad Politics Election Result 2024 Lok Sabha Election gujarat-news gu Gujarat news today Lok Sabha Election Result 2024 out Lok Sabha Election Result 2024 Live gujarat bjp
Advertisment
Advertisment