Advertisment

झारखंड: सीएम आवास का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन, आंसू गैस के गोले दागे

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ शुक्रवार को रांची में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की युवा आक्रोश रैली निकाली गई. भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार भी की.

author-image
Mohit Saxena
New Update
water cannon

water cannon

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ शुक्रवार को रांची में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की युवा आक्रोश रैली निकाली गई. भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार भी की. उन पर आंसू गैस के गोले दागे. बैरिकेडिंग को पार करने की कोशिश कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच संघर्ष हुआ. इसमे दोनों ओर से कुछ लोगों को चोटें आई हैं.

Advertisment

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने झारखंड में बेरोजगारी, सरकारी नौकरी की परीक्षाओं में धांधली, रिजल्ट में देर, अनुबंध कर्मियों के स्थायीकरण जैसे सवालों को लेकर रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित युवा आक्रोश रैली में राज्यभर में भारी संख्या में युवा और भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे. 

ये भी पढ़ें: Kolkata Rape Murder Case: 'जानवरों जैसी प्रवृत्ति, कोई पश्चाताप नहीं', आरोपी संजय रॉय को लेकर CBI ने किया चौंकाने वाला खुलासा

रैली को संबोधित करते हुए झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने युवाओं से जितने भी वादे किए थे, उनमें से एक भी पूरे नहीं हुए. उन्होंने कहा कि एक साल में पांच लाख युवाओं को नौकरी और बेरोजगारी को पांच से सात हजार रुपये का बेरोजगारी भत्ता देंगे और अगर यह वादा पूरा नहीं होता है तो राजनीति से संन्यास ले लेना. आज इस रैली में युवा हेमंत सोरेन के झूठे वादों का हिसाब मांगने पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि अगर हेमंत सोरने में थोड़ी सी भी नैतिकता बची है तो उन्हें राज्य के युवाओं से माफी मांगनी होगी. 

आदिवासियों के हित में की बड़ी-बड़ी बातें

पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के अनुसार, परिवारवाद में डूबी हेमंत सोरेन सरकार को राज्य के युवाओं, महिलाओं, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों में से किसी के भी हित का ख्याल नहीं है. ये आदिवासियों के हित में बड़ी-बड़ी बातें करते हैं. वहीं दूसरी ओर परिवार के बाहर के आदिवासी नेता चंपई सोरेन को सीएम की कुर्सी से बेइज्जत कर उतार देते हैं. इस लेकर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज सहित कई अन्य नेताओं ने भी रैली को संबोधित किया. भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि रैली में आ रहे युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं को कोडरमा, बोकारो, गिरिडीह, पलामू, रांची, हजारीबाग, धनबाद, जामताड़ा सहित कई जिलों में रोका गया.

भाजयुमो ने रैली के बाद सीएम आवास कूच करने का ऐलान किया था. उन्हें रोकने के लिए मोराबादी मैदान के सभी छोर पर कंटीले तारों से बैरिकेडिंग की गई थी. प्रशासन ने मैदान को छोड़कर पांच सौ मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा का एलान किया था.

 

 

newsnationlive BJP Newsnationlatestnews Jharkhand newsnation.in
Advertisment
Advertisment