Advertisment

जल्द होगा झारखंड नक्सली मुक्त, 15 लाख का इनामी नक्सली दुर्योधन महतो ने किया सरेंडर

झारखंड पुलिस को लगातार बड़ी कामयाबी मिलती नजर आ रही है. झारखंड को नक्सल मुक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न संगठनों के खिलाफ राज्यभर में अभियान चलाए जा रहे हैं.

author-image
Vineeta Kumari
New Update
duryodhan mahato

15 लाख का इनामी नक्सली दुर्योधन महतो ने किया सरेंडर( Photo Credit : फाइल फोटो)

Advertisment

झारखंड पुलिस को लगातार बड़ी कामयाबी मिलती नजर आ रही है. झारखंड को नक्सल मुक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न संगठनों के खिलाफ राज्यभर में अभियान चलाए जा रहे हैं. इसी का नतीजा है कि अब तक कई बड़े नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं. वहीं, 15 लाख का इनामी नक्सली दुर्योधन महतो ने IG ऑफिस में सरेंडर कर दिया है. बता दें कि दुर्योधन महतो नक्सलियों का रीजनल कमांडर है. झारखंड पुलिस और झारखंड सरकार की नई दिशा नई पहल की नीति से प्रभावित होकर दुर्योधन महतो ने आत्मसमर्पण कर दिया है. दुर्योधन महतो को मिथिलेश महतो उर्फ बड़ा बाबू उर्फ बड़का दा उर्फ अवधेश के नाम भी जाना जाता है. दुर्योधन महतो धनबाद के तोपचांची जिले का रहने वाला है.

यह भी पढ़ें- 'काले हीरे' के सौदागरों का हब बना झारखंड, खेतों में होती है 'मौत की खेती'

15 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर
रांची जोनल IG ऑफिस में किया आत्मसमर्पण
नक्सलियों का रीजनल कमांडर है दुर्योधन महतो
IG अभियान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
सुरक्षाबलों की तरफ से चल रहा है अभियान- IG
'सभी जगहों पर खत्म होने के कगार पर नक्सली'

जल्द होगा झारखंड नक्सली मुक्त
नक्सलियों के रीजनल कमांडर के सरेंडर के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए अभियान आईजी AV होमकर ने कहा कि आज का दिन अहम है. सुरक्षा बलों की तरफ से लगातार नक्सलियों के खात्मे का अभियान चल रहा है. इस अभियान में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खात्मे के करीब पहुंचा दिया है. चाहे वह बूढ़ा पहाड़ हो या पारासनाथ, सभी जगहों पर अब नक्सली खत्म होने के कगार पर है. सुरक्षाबलों की बढ़ती दबिश और सरकार की आत्मसमर्पण नीति दोनों का फायदा मिल रहा है. हम नक्सलियों के घर तक जा कर उन्हें उनकी ही भाषा में समझा रहे हैं. झारखंड से आने वाले दिनों में अब नक्सलियों का खात्मा हो जाएगा.

HIGHLIGHTS

  • जल्द होगा झारखंड नक्सली मुक्त
  • 15 लाख का इनामी नक्सली ने किया सरेंडर
  • 100 से ज्यादा मुकदमें हैं दर्ज
  • झारखंड पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

Source : News State Bihar Jharkhand

hindi news update jharkhand latest news jharkhand local news Naxalite Duryodhan mahato Duryodhan mahato surrender Jharkhand Naxalite
Advertisment
Advertisment