Advertisment

Ratan Tata को भारत रत्न दिलाने की मांग, महाराष्ट्र कैबिनेट ने पारित किया प्रस्ताव

Ratan Tata Bharat Ratna: महाराष्ट्र कैबिनेट में गुरुवार को एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार से उद्योगपति रतन टाटा को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की गई. इससे पहले कैबिनेट बैठक में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई.

author-image
Suhel Khan
New Update
Maharashtra Cabinet

रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग (ANI)

Advertisment

Ratan Tata Bharat Ratna: देश के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार रात मुंबई में निधन हो गया. उनके निधन से देशभर में शोक की लहर दौड़ गई. इसी बीच रतन टाटा को भारत रत्न देने की भी मांग उठने लगी है. इसे लेकर महाराष्ट्र विधानसभा में गुरुवार को एक प्रस्ताव पारित किया गया. जिसमें केंद्र से उद्योगपति रतन टाटा को उनकी उपलब्धियों के सम्मान में देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने का आग्रह किया गया है.

कैबिनेट की बैठक में रतन टाटा को दी गई श्रद्धांजलि

इसके साथ ही गुरुवार को हुई महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक में उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी गई. इस दौरान कैबिनेट ने रतन टाटा के निधन पर शोक प्रस्ताव भी पारित किया. बता दें कि टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार को 86 वर्ष की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार रात कहा कि अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Ratan Tata Car Collection: रतन टाटा के बेड़े में थी ये बेशकीमती कारें, ये दो कारें थीं सबसे खास

महाराष्ट्र में एक दिन का राजकीय शोक

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय के एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, राज्य सरकार ने रतन टाटा के सम्मान में एक दिन के शोक की घोषणा की है. इससे पहले सीएम शिंदे ने एक्स पर कहा कि, 2008 के मुंबई हमले के बाद रतन टाटा के दिखाए गए दृढ़ संकल्प को हर कोई हमेशा याद रखेगा. सीएम शिंदे ने कहा कि, "उनके दृढ़ निर्णय, साहसी रवैये और सामाजिक प्रतिबद्धता को हमेशा याद किया जाएगा. दिवंगत रतनजी टाटा का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा."

ये भी पढ़ें: Ratan Tata Passes Away: महाराष्ट्र विधानसभा में पारित हुआ रतन टाटा को भारत रत्न दिलाने की मांग का प्रस्ताव

'रतन टाटा का जाना देश के लिए बड़ी क्षति'

वहीं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने कहा कि, रतन टाटा का निधन 'देश के लिए बहुत बड़ी क्षति' है. उन्होंने आगे कहा कि, "रतन टाटा न केवल एक बहुत सफल उद्योगपति थे, बल्कि उन्होंने देश और समाज के लिए जिस तरह से काम किया, उसके कारण वह एक बड़ी शख्सियत भी थे. उन्होंने न केवल सफल उद्योग स्थापित किए, बल्कि एक ट्रस्ट, एक ब्रांड भी बनाया. जिसने हमारे देश को एक वैश्विक पहचान ही, ऐसे बहुत बड़े दिल वाला व्यक्ति आज हमें छोड़कर चला गया, यह देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है."

ये भी पढ़ें: Ratan Tata के निधन से बुरी तरह टूटीं ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, कभी बिजनेस टायकून करना चाहते थे शादी

CM Eknath Shinde Bharat ratna Ratan tata Maharashtra Cabinet Ratan Tata passed away
Advertisment
Advertisment