Advertisment

जालंधर वेस्ट उपचुनाव में AAP की जीत पर संजय सिंह का बड़ा बयान, बोले- अब जुमले नहीं चलने वाले...

AAP नेता संजय सिंह ने पंजाब के जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव में जीत पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई दी है.

author-image
Sourabh Dubey
एडिट
New Update
sanjay singh

sanjay singh ( Photo Credit : news nation)

पंजाब के जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रत्याशी मोहिंदर भगत के 38 हजार मतों के अंतर से जीत पर पार्टी नेता संजय सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि, इस उपचुनाव ने बड़ा संदेश दिया है कि, जो आम आदमी पार्टी को धोखा देगा, उसकी राजनीति खत्म हो जाएगी. संजय सिंह ने भाजपा नेता शीतल अंगुराल पर निशाना साधते हुए कहा कि, कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत से जीते शीतल अंगुराल भाजपा में चले गए थे और आज उन्हें करारी हार देखनी पड़ी. 

Advertisment

सिंह ने कहा कि, इस जीत ने यह भी साबित किया है कि, अरविंद केजरीवाल और सरदार भगवंत मान पर पंजाब की जनता का भरोसा कायम है और उनके काम से बेहद खुश हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि, देश भर में इंडिया गठबंधन की लगभग एकतरफा जीत ने साबित किया कि, अब भाजपा के जुमले नहीं चलने वाले.

माफ नहीं करेगी जनता

वहीं जालंधर वेस्ट परक उपचुनाव में AAP की जीत पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने भी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि, ये जीत इस बात का प्रमाण है कि पंजाब की जनता आज भी आम आदमी पार्टी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान के कामों पर भरोसा करती है. उन्होंने कहा कि, ये जीत उन लोगों के लिए संदेश है, जो पैसा या पॉवर के लिए AAP छोड़कर दूसरी पार्टी में चले गए, इसलिए जनता ने गद्दारी करने वालों का राजनीतिक करियर बर्बाद कर दिया. 

दिल्ली में कोई शराब घोटाला नहीं हुआ है: संजय सिंह

डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि, अरविंद केजरीवाल को रोक पाना नामुमकिन है. भाजपा केजरीवाल को जेल में रखकर कमजोर कर रही है. लेकिन केजरीवाल की जड़ें अब बहुत अंदर तक जा चुकी हैं. आप इस तरह से अरविंद केजरीवाल को नहीं हरा सकते. उन्होंने कहा कि, दिल्ली सीएम केजरीवाल को जमानत मिलने के बाद भी बाहर नहीं आने दिया जा रहा है. हर न्यायालय में स्पष्ट हो चुका है कि, दिल्ली में कोई शराब घोटाला नहीं हुआ है. किसी भी मामले में अरविंद केजरीवाल दोषी नहीं हैं. बावजूद इसके उन्हें जबरदस्ती जेल के अंदर बंद कर रखा है. 

Source : News Nation Bureau

AAP Leader Sanjay Singh
Advertisment