Advertisment

राजस्थान में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा आज सड़कों पर उतरी

Rajasthan bjp:राजस्थान में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा आज सड़कों पर उतरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने शहीद स्मारक से सिविल लाइन फाटक पहुंचे।

author-image
Mohit Sharma
New Update
BJP

BJP( Photo Credit : FILE PIC)

राजस्थान में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा आज सड़कों पर उतरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने शहीद स्मारक से सिविल लाइन फाटक पहुंचे। इस दौरान पुलिस और  भाजपा कार्यकर्ताओं में जमकर झड़प हुई। इसके बाद सतीश पूनिया अपने कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर धरने पर बैठ गए। पूनिया ने कहा कि प्रदेश में लॉ एंड आर्डर की स्थिति खराब बनी बनी हुई है भाजपा का आरोप है कि गहलोत राज

में ना साधु सुरक्षित है और ना ही महिलाएं और ना ही आम जनता।  

Advertisment

राजस्थान में लगातार साधूओं  की हत्या और आत्महत्या के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। एक तरफ पुजारी आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहा है तो वहीं राजधानी में  महिला को

जिंदा जलाकर मार डाला जा रहा है। दलित राजस्थान में सुरक्षित नहीं है।  लगातार दलित अत्याचार के मामले बढ़ते जा रहे हैं।  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया का कहना है कि अब गहलोत कुशासन आ गया है।  कानून व्यवस्था संभालने में गृह मंत्री और मुख्यमंत्री गहलोत पूरी तरह से नाकाम साबित हुए हैं। लगातार प्रदेश की भयावह तस्वीर सामने आ रही है   गहलोत कुर्सी बचाने में लगे हैं वहीं कानून व्यवस्था बदतर होती जा रही है। पूनिया ने कहा कि बिगड़ते  लॉ एन्ड आर्डर के खिलाफ़ भाजपा का प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा। वही भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर विरोध प्रदर्शन के दौरान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह प्रदेश में कानून व्यवस्था बदतर होती जा रही है बदमाशों के हौसले बुलंद है।  हर वर्ग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। प्रदर्शन के बाद  भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया समेत सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने गिरफ्तारी दी।

Source : Rajnish Singh

Rajasthan Government CM Rajasthan BJP Rajasthan Government big news BJP Rajasthan Government
Advertisment
Advertisment