Advertisment

योगी सरकार के फैसले पर प्रियंका वाड्रा ने उठाए सवाल, DA काटने पर बोलीं - सरकार...

योगी सरकार ने लॉकडाउन के कारण आर्थिक स्थिति को देखते हुए डीए सहित छह तरह के भत्तों पर रोक लगा दी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस फैसले पर प्रियंका वाड्रा ने सवाल उठाए हैं.

author-image
Kuldeep Singh
एडिट
New Update
रायबरेली में बगावत पर उतरे कांग्रेसी, प्रियंका गांधी की बढ़ी टेंशन

प्रियंका गांधी( Photo Credit : फाइल फोटो)

योगी सरकार ने लॉकडाउन के कारण आर्थिक स्थिति को देखते हुए डीए सहित छह तरह के भत्तों पर रोक लगा दी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस फैसले पर प्रियंका वाड्रा ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों का डीए किस तर्क से काटा जा रहा है? जबकि इस दौर में उनपर काम का दबाव कई गुना हो गया है. उन्होंने ट्वीट कर रहा कि दिन रात सेवा कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों और पुलिसकर्मियों का भी DA कटने का क्या औचित्य है? तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को इससे बहुत कष्ट है. पेंशन पर निर्भर लोगों को यह चोट क्यों मारी जा रही है?

Advertisment

उन्होंने कहा कि सरकारें अपने अनाप शनाप खर्चे क्यों नहीं बंद करतीं? सरकारी व्यय में 30% कटौती क्यों नहीं घोषित की जाती? सवा लाख करोड़ की बुलेट ट्रेन परियोजना, 20,000 करोड़ की नई संसद भवन परियोजना जैसे गैरजरूरी खर्चों पर रोक क्यों नहीं लगती?

.. को यह चोट क्यों मारी जा रही है?

सरकारें अपने अनाप शनाप खर्चे क्यों नहीं बंद करतीं? सरकारी व्यय में 30% कटौती क्यों नहीं घोषित की जाती? सवा लाख करोड़ की बुलेट ट्रेन परियोजना, 20,000 करोड़ की नई संसद भवन परियोजना जैसे गैरजरूरी खर्चों पर रोक क्यों नहीं लगती? 2/2

Source : News State

lockdown corona-virus DA Priyanka Vadra Gandhi
Advertisment
Advertisment