/newsnation/media/media_files/2025/06/05/7q4iNUqqz57r9kcqItQs.png)
Ram Darbar
अयोध्या स्थित राम मंदिर में राम दरबार की पहली तस्वीर सामने आ गई है. दरअसल, राम मंदिर के प्रथम तल पर स्थित राम दरबार की गुरुवार को प्राण प्रतिष्ठा हुई. पांच जून को राम दरबार के साथ-साथ सात अन्य मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा की गई. समारोह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में हुआ. सीएम ने विधि-विधान से राम दरबार के समक्ष पूजा-अर्चना की.
प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर राम मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है. देश विदेश से आए हजारों श्रद्धालु अयोध्या में मौजूग हैं. राम दरबार में भगवान श्री राम, माता जानकी, महाबलि बजरंगबली, तीनों भ्राता- लक्ष्मण जी, भरत जी और शत्रुघ्न जी की मूर्तियां स्थापित की गई हैं.
राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था
राम मंदिर में इस उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया था. कार्याक्रम के मद्देनजर ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. एसपी सुरक्षा बलरामचारी दुबे और मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव ने मंदिर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
देखें राम दरबार और दरबार के प्राण प्रतिष्ठा की मनमोहक तस्वीरें और वीडियो…
#WATCH | CM Yogi Adityanath offers prayers before Ram Darbar, ahead of the Pran Pratishtha rituals on the first floor of the Shri Ram Janmabhoomi Temple.
— DD News (@DDNewslive) June 5, 2025
Watch live: https://t.co/fN4I4gwt11@myogiadityanath@UPGovtpic.twitter.com/RkMju3dOpS
#watch | CM Yogi Adityanath participates in the Pran Pratishtha rituals of Ram Darbar at the Shri Ram Janmabhoomi Temple in Ayodhya.@myogiadityanath@UPGovt@ShriRamTeerth#raamjanambhoomi#PranPratishthapic.twitter.com/GjsYp0Ow4S
— DD News (@DDNewslive) June 5, 2025
#WATCH | Ayodhya | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath offers prayers before Ram Darbar, ahead of rituals of its Pran Pratishtha on the first floor of Shri Ram Janmabhoomi Temple pic.twitter.com/Q9N5EqZ6s7
— ANI (@ANI) June 5, 2025