Advertisment

नोटबंदी ने भ्रष्टाचार पर की कड़ी चोट, GST अर्थव्यवस्था की मांग - केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा

केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि देश को आर्थिक रूप से मजबूत करने तथा भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए नोटबंदी का फैसला जरूरी था। उन्होंने कहा कि देश में जीएसटी लागू करके एक समान कर व्यवस्था लागू की गयी है।

author-image
vineet kumar1
एडिट
New Update
नोटबंदी ने भ्रष्टाचार पर की कड़ी चोट, GST अर्थव्यवस्था की मांग - केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा

नोटबंदी ने भ्रष्टाचार पर की कड़ी चोट- केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा

केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि देश को आर्थिक रूप से मजबूत करने तथा भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए नोटबंदी का फैसला जरूरी था। उन्होंने कहा कि भारी विरोध के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह फैसला लेकर देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का कार्य किया है।

Advertisment

उन्होंने कहा कि देश में जीएसटी लागू करके एक समान कर व्यवस्था लागू की गयी है। 

केंद्रीय मंत्री ने यह बात आज यहां नोएडा मैनेजमेंट एसोसिएशन (एनएमए) द्वारा ‘भारत में व्यापार के अवसरों के लिए उभरते ट्रेंड’ थीम पर सालाना प्रबंधन सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।

यह भी पढ़ें: शिवसेना को बॉम्बे HC का बड़ा झटका, विधायक का निर्वाचन हुआ रद्द

Advertisment

उन्होंने कहा कि देश व समाज के विकास के लिए कड़वे फैसले लेने की आवश्यकता होती है। ऐसा नहीं है कि पूर्व में नोटबंदी जरूरी नहीं थी। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के समय भी नोटबंदी की मांग उठी थी।बावजूद इसके इच्छा शक्ति न होने तथा चुनावों में हार के भय से वह इस पर कोई निर्णय नहीं ले पायीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष के पुरजोर विरोध के बावजूद नोटबंदी का ऐतिहासिक फैसला लेकर देश को आर्थिक मामलों में मजबूत बनाने के साथ-साथ भ्रष्टाचार और कालेधन पर कड़ा प्रहार किया है।

नोटबंदी का असर बाजार में देखने को मिल रहा है। भारत दुनिया के सामने तेजी से उभरती आर्थिक शक्ति बना है।

Advertisment

इसे भी पढ़ेंः शिवसेना की बीजेपी को चुनौती, इस्तीफा दो और मध्यावधि चुनाव करा के दिखाओ

Source : News Nation Bureau

corruption Noteban GST PM modi Union Minister Mahesh Sharma
Advertisment
Advertisment