Advertisment

AAP पदाधिकारियों ने प्रदेश कार्यालय में बुद्धि शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया

आम आदमी पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नितिन जोशी के नेतृत्व में आज आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने पार्टी प्रदेश कार्यालय में शुद्धिकरण और बुद्धि शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया।

author-image
Mohit Sharma
New Update
AAP News

AAP ( Photo Credit : News Nation)

आम आदमी पार्टी ( AAP ) युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नितिन जोशी ( Nitin Joshi ) के नेतृत्व में आज आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने पार्टी प्रदेश कार्यालय में शुद्धिकरण और बुद्धि शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया। इस मौके पर युवा मोर्चा अध्यक्ष नितिन जोशी ने बताया कि बीते दिन बीजेपी महानगर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और आम आदमी पार्टी के संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पार्टी कार्यालय में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया गया जो उनकी संकीर्ण मानसिकता को दिखाता है। उन्होंने आगे कहा की इस संकीर्ण मानसिकता से पता चलता है कि आज भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गोडसे की नीतियों पर चल रहे हैं जिन्हें कतई भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने आगे बताया कि अगर आगे भी इसी तरह के कृत्य बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा किए जाते हैं तो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता इस मानसिकता से निपटने के लिए अपने प्रदेश कार्यालय का ऐसे ही शुद्धिकरण करते रहेंगे।

Advertisment

ये लोग रहे मौजूद

इस मौके पर आप युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नितिन जोशी ओमेंद्र बिष्ट, योगेंद्र चौहान ,मनोज चौधरी, जयेंद्र कश्यप, आरती राणा, आकाश गॉड, राहुल भट्ट रेनू कटारिया, विशाल शर्मा ,लविश अरोड़ा अभिषेक और अर्चित कुकरेती मौजूद रहे.

Source : News Nation Bureau

aap aadmi party
Advertisment
Advertisment