Advertisment

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! भारतीय रेलवे ने आम आदमी को दी बड़ी राहत, 46 ट्रेनों में किया कोचों का विस्तार

भारतीय रेलवे ने आम आदमी को दी बड़ी राहत दी है. रेलवे ने 46 महत्वपूर्ण लंबी दूरी की ट्रेनों में 92 नए सामान्य श्रेणी के कोचों का विस्तार किया है.

author-image
Sourabh Dubey
एडिट
New Update
railway

railway( Photo Credit : social media)

भारतीय रेलवे ने सामान्य श्रेणी के यात्रियों को सुविधा मुहैया कराने के लिए ट्रेनों में कोचों की संख्या का विस्तार किया गया है. रेलवे ने 46 महत्वपूर्ण लंबी दूरी की ट्रेनों में 92 नए सामान्य श्रेणी के कोच लगाए हैं. रेल मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी अपने बयान में कहा कि रेलवे द्वारा ये कदम सामान्य श्रेणी के यात्रियों को सहूलियत पहुंचाने के उद्देश्य से उठाया है. वहीं कोचों की संख्या में वृद्धि के लिए 22 दूसरी गाड़ियों को भी चिन्हित किया गया है जिसमें सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाने की योजना बनाई गई है. 

Advertisment

गौरतलब है कि जिन ट्रेनों में कोच जोड़े गए हैं उनमें बेंगलुरु सिटी बेलगावी सुपरफास्ट एक्सप्रेस चेन्नई सेंट्रल हुबली सुपरफास्ट एक्सप्रेस मुंबई बेंगलुरु उदयन एक्सप्रेस मुंबई अमरावती सुपरफास्ट एक्सप्रेस गुवाहाटी लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस गुवाहाटी जम्मू तवी एक्सप्रेस शामिल हैं. 

इन गाड़ियों में लिया गया है अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला:

  • 15634/15633 गुवाहाटी बीकानेर एक्सप्रेस
  • 15631/15632 गुवाहाटी बाड़मेर एक्सप्रेस
  • 15630/15629 सिलघाट टाउन ताम्बरम नागौन एक्सप्रेस
  • 15647/15648 गुवाहाटी लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस
  • 15651/15652 गुवाहाटी जम्मू तवी एक्सप्रेस
  • 15653/15654 गुवाहाटी जम्मू तवी एक्सप्रेस
  • 15636/15635 गुवाहाटी ओखा एक्सप्रेस
  • 12510/12509 गुवाहाटी बेंगलुरु सुपरफास्ट एक्सप्रेस
  • 15909/15910 डिब्रूगढ़ लालगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस
  •  20415/20416 वाराणसी इंदौर सुपर फास्ट एक्सप्रेस
  •  20413/20414 काशी महाकाल वाराणसी इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस
  •  13351/13352 धनबाद आलाप्पुड़ा एक्सप्रेस
  •  14119/14120 काठगोदाम देहरादून एक्सप्रेस
  •  12976/12975 जयपुर मैसूर सुपरफास्ट एक्सप्रेस
  •  17421/17422 तिरुपति कोल्लम एक्सप्रेस
  •  12703/12704 हावड़ा सिकंदराबाद फलकनुमा एक्सप्रेस
  •  12253/12254 बेंगलुरु भागलपुर एक्सप्रेस
  •  16527/16528 यशवंतपुर कन्नूर एक्सप्रेस
  •  16209/16210 अजमेर मैसूर एक्सप्रेस
  •  12703/12704 हावड़ा सिकंदराबाद एक्सप्रेस
  •  16236/16235 मैसूर तूतीकोरिन एक्सप्रेस
  •  16507/16508 जोधपुर बेंगलुरु एक्सप्रेस
  •  20653/20654 केएसआर बेंगलुरु सिटी बेलगावी सुपरफास्ट एक्सप्रेस
  •  17311/17312 चेन्नई सेंट्रल हुबली सुपरफास्ट एक्सप्रेस
  •  12253/12254 बेंगलुरु भागलपुर अंग एक्सप्रेस
  •  16559/16590 बैंगलोर सिटी सांगली रानी चेनम्मा एक्सप्रेस
  •  09817/09818 कोटा जंक्शन दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस
  •  19813/19814 कोटा सिरसा एक्सप्रेस
  •  12972/12971 भावनगर बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस
  •  19217/19218 वेरावल जंक्शन मुंबई बांद्रा वेरावल जंक्शन सौराष्ट्र जनता एक्सप्रेस
  •  22956/22955 मुंबई बांद्रा- भुज कच्छ सुपरफास्ट एक्सप्रेस
  •  20908/20907 भुज दादर सायाजी नगरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस
  •  11301/11302 मुंबई बेंगलुरु उद्यान एक्सप्रेस
  •  12111/12112 मुंबई अमरावती सुपरफास्ट एक्सप्रेस
  •  12139/12140 छत्रपति शिवाजी टर्मिनल नागपुर सेवाग्राम एक्सप्रेस

Source : News Nation Bureau

ndian Railway Ticket Reservation INDIAN RAILWAYS IRCTC Ticket
Advertisment
Advertisment