Advertisment

10 भारतीय मछुआरों पर लग हो सकता है श्रीलंकाई नौसैनिक की हत्या का आरोप, आपराधिक मुकदमा शुरू करने की मांग

भारत के 10 मछुआरों पर श्रीलंकाई नौसेना के एक नाविक की हत्या का आरोप दायर हो सकता है. भारतीय मछुआरों की ट्रॉलर को जब्त करते वक्त नौसेना नाविक की मौत हो गई थी. मछुआरों के खिलाफ अधिकारियों ने कार्रवाई की मांग की है.

author-image
Publive Team
New Update
India Sri Lanka Relations

India-Sri Lanka Relations ( Photo Credit : File Photo)

भारत के 10 मछुआरों पर श्रीलंकाई नौसेना के एक नाविक की हत्या का आरोप लग सकता है. जानकारी के अनुसार, सोमवार को श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से 10 मछुआरों को गिरफ्तार किया गया है. इस दौरान नौसेना के एक नाविक की मौत हो गई, जो उनके ट्रॉलर को जब्त करने के दौरान मारा गया. आशंका है कि 10 भारतीय मछुआरों पर नौसैनिक अधिकारी की मौत का आरोप लगाया जा सकता है. श्रीलंकाई नौसेना ने बताया कि नौसेना के विशेष बोट स्क्वाड्रन के वरिष्ठ नाविक को गंभीर चोटें आई थीं. ट्रॉलर को कांकेसंथुराई बंदरगाह में रखा गया है. मछुआरों को कानूनी कार्रवाई के लिए मैलाडी मत्स्य निरीक्षक को सौंपा गया है.

Advertisment

ये भी पढ़ें: SA vs AFG Semifinal: पहली बार फाइनल में पहुंचकर साउथ अफ्रीका ने रचा इतिहास, अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराया

रीढ़ की हड्डी टूटने से हुई मौत

बता दें, कांकेसंथुराई पुलिस ने जाफना में मल्लकम कोर्ट में 'बी' रिपोर्ट दायर की है. रिपोर्ट में मछुआरों के खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग की गई है. एक बयान में अधिकारियों ने कहा कि मछुआरों पर श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने, नौसैनिक की मौत और नौसेना की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप है. मृतक नाविक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि उनकी हत्या रीढ़ की हड्डी में चोट लगने से हुई है. नाविक के अंतिम संस्कार में जाफना के मछुआरे भी शामिल हुए. 

ये भी पढ़ें: इस देश के पूर्व राष्ट्रपति को सुनाई गई 45 साल जेल की सजा, जानें किस मामले हुई कार्रवाई

Advertisment

भारत-श्रीलंका के बीच विवादास्पद है मछुआरों का मुद्दा 

भारत और श्रीलंका के बीच मछुआरों का मुद्दा काफी पुराना है. जो दोनों देशों के संबंधों संबंधों में एक विवादित मुद्दा है. इससे पहले पाक जलडमरूमध्य में श्रीलंकाई नौसेना भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी भी कर चुकी है. श्रीलंकाई समुद्री क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करने के वजह से श्रीलंका ने मछुआरों की नौकाओं को भी कई बार जब्त किया है. जून 2024 तक श्रीलंका 200 से अधिक भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार और 27 ट्रॉलरों को जब्त कर चुकी है. पिछले साल 2023 में श्रीलंकाई जलक्षेत्र में घुसने के कारण 240 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था. इसके अलावा, श्रीलंका ने 35 ट्रॉलरों को भी जब्त किया था. 

Advertisment

Source : News Nation Bureau

Sri Lanka Sri Lankan Navy officer Sri Lankan Navy officer Death Indian fishermen
Advertisment
Advertisment