Advertisment

फ्रांस मे टला हमला, विस्फोटक के साथ महिला समेत चार गिरफ्तार

फ्रांस के आंतरिक मंत्री ब्रुनो ली रॉक्स ने कहा कि देश के एक दक्षिणी शहर में चार संदिग्धों को गिरफ्तार कर एक आसन्न आतंकी हमले को टाल दिया गया।

author-image
Aditi Singh
एडिट
New Update
फ्रांस मे टला हमला, विस्फोटक के साथ महिला समेत चार गिरफ्तार

फ्रांस के आंतरिक मंत्री ब्रुनो ली रॉक्स ने कहा कि देश के एक दक्षिणी शहर में चार संदिग्धों को गिरफ्तार कर एक आसन्न आतंकी हमले को टाल दिया गया।

Advertisment

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, मोंटपेलियर के बाहरी हिस्से में शुक्रवार तड़के चलाए गए आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान 16 वर्षीय महिला और तीन पुरुषों को बम बनाने की सामग्री के साथ हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस ने कहा कि उसने 70 ग्राम एसीटोन परॉक्साइड और अन्य रासायनिक मिश्रण बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल कर देसी बम मनाए जा सकते हैं। यह बरामदगी हिरासत में लिए गए एक 21 वर्षीय व्यक्ति से संबंधित संपत्ति से हुई है।

पुलिस ने कहा कि उसकी 16 वर्षीय महिला मित्र ने पूर्व में सीरिया जाने की इच्छा प्रकट की थी।

Advertisment

फ्रेंच मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है कि उस महिला ने खुद को यह कहते हुए वीडियो तैयार की है कि वह आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से संबद्ध है।

इसे भी पढ़ें:  चीन का आतंकी मसूद अजहर को समर्थन जारी, कहा- प्रतिबंध पर यूएन के सभी सदस्य नियमों का करें पालन

हिरासत में लिए गए अन्य संदिग्धों में एक 33 वर्षीय व्यक्ति है, जो अपनी धार्मिक कट्टरता के लिए जाना जाता है और एक 26 वर्षीय व्यक्ति है, जिसकी इस समूह में भूमिका फिलहाल अज्ञात है। 

Advertisment

HIGHLIGHTS

  •  चार संदिग्धों को गिरफ्तार कर फ्रांस ने रोका संभावित हमला 
  • 70 ग्राम एसीटोन परॉक्साइड और अन्य रासायनिक मिश्रण बरामद
  • आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान एक महिला समेत तीन पुरुष गिरफ्तार

Source : IANS

Explosive
Advertisment
Advertisment