Advertisment

लीबिया में नाव दुर्घटना, 90 प्रवासियों की मौत

लीबिया में एक नाव दुर्घटनाग्रस्त हो गई इसमें 85 से ज्यादा लोग डूब गए। ये सभी लोग अवैध तरीके से यूरोप की सीमा में घुसना चाह रहे थे।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
लीबिया में नाव दुर्घटना, 90 प्रवासियों की मौत

नाव पटलने से 90 लोगों की मौत (फाइल फोटो)

लीबिया में एक नाव दुर्घटनाग्रस्त हो गई इसमें 85 से ज्यादा लोग डूब गए। ये सभी लोग अवैध तरीके से यूरोप की सीमा में घुसना चाह रहे थे। संयुक्त राष्ट्र के हवाले से समाचार एजेंसी एएफसी ने हादसे की पुष्टि की है।

Advertisment

दुर्घटना में तीन लोगों को बचाया गया है। बचाए गए लोगों ने बताया कि मृतकों में अधिकांश पाकिस्तानी नागरिक हैं। विस्थापितों के लिए काम कर रही अंतरराष्ट्रीय संगठन आईओएम के मुताबिक, समुद्र तट से 10 शवों को निकाला गया है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान के नागरिक नाव में सवार होकर अवैध तरीके से इटली जाने की कोशिश कर रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई।

इसे भी पढ़ेंः नाव पलटने से 8 रोहिंग्या शरणार्थियों की मौत, 40 से ज्यादा लापता

Advertisment

पिछले महीने जनवरी को भी एक नौका डूब गई थी इस हादस में 25 लोगों की मौत हो गई थी। नौका में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। सभी को अवैध तरीके से इटली की सीमा में प्रवेश कराया जा रहा था। हादसे में इटली के तटरक्षक बलों ने 85 लोगों को बचा लिया था।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Source : News Nation Bureau

boat capsized pakistan Migrants Libya
Advertisment
Advertisment