Advertisment

BRICS Banquet Dinner: चंद्रयान-3 की सफलता पर दुनियाभर के नेताओं ने दी पीएम मोदी को बधाई

PM Modi in BRICS: चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करने का बाद दुनियाभर के देशों ने भारत को बधाई दी. ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने दक्षिण अफ्रीका पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी विश्व के तमाम नेताओं ने बधाई दी.

author-image
Suhel Khan
एडिट
New Update
PM Modi

विश्व के तमाम नेताओं ने दी पीएम मोदी को बधाई( Photo Credit : ANI)

PM Modi in BRICS: भारत का चंद्रयान-3 बुधवार को चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतर गया. इसके बाद दुनियाभर से भारत को बधाईयां मिलने लगी. उधर, जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान बुधवार को रखे गए रात्रि भोज में पीएम मोदी को दुनियाभर के नेताओं ने इस उपलब्धि पर बधाई दी. बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना समेत विश्व के कई नेताओं ने पीएम मोदी के भारत की इस उपलब्धि पर बधाई दी. इससे पहले बुधवार को पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 मिशन का जिक्र करते हुए कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों के लिए दक्षिण अफ्रीका में हमारे प्रवासी भारतीयों का उत्साह वास्तव में खुशी देने वाला है. पीएम मोदी ने कहा कि चंद्रयान-3 के लिए जोहान्सबर्ग से पूरे रास्ते उत्साह महसूस हो रहा है.

Advertisment

ये भी पढ़ें: Weather Update: दिल्ली-यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में आज भी होगी बारिश, उत्तराखंड में रेड अलर्ट

अफ्रीका में भी देखने को मिला चंद्रयान-3 के प्रति उत्साह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ट्वीट किया, "अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों के लिए दक्षिण अफ्रीका में हमारे प्रवासी भारतीयों का उत्साह वास्तव में खुशी देने वाला है." प्रधानमंत्री ने बुधवार को जोहान्सबर्ग के एक होटल में एकत्र हुए प्रवासी भारतीयों का अभिवादन करते हुए अपनी तस्वीरें भी साझा कीं. गौरतलब है कि चंद्रयान-3 ने बुधवार को चंद्रमा पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की. इसके बाद इसरो ने ट्वीट किया, "चंद्रयान-3 मिशन: 'भारत, मैं अपनी मंजिल तक पहुंच गया और आप भी!' चंद्रयान-3 चंद्रमा पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग कर चुका है! बधाई हो, भारत!"

Advertisment

चांद पर पहुंचने वाला चौथा देश बना भारत

बता दें कि जैसे ही विक्रम लैंडर से प्रज्ञान रोवर चंद्रमा की सतह पर उतरा, इसने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक बड़ी छलांग दर्ज की. जिससे इसरो के लंबे परिश्रम को एक अच्छी तरह से योग्य समापन मिला. इसके साथ ही भारत चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने वाला चौथा देश बन गया है, इससे पहले अमेरिका, चीन और रूस ऐसा कर चुके हैं. लेकिन भारत दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया जिसने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रव पर अपने मिशन को पहुंचाया.

Advertisment

ये भी पढ़ें: BRICKS Summit: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग के साथ अपमान, वीडियो हुआ वायरल

चंद्रयान-3 की लैंडिंग का किया गया लाइव प्रसारण

बुधवार को चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग के ऐतिहासिक पलों के करोड़ों लोग गवाह बने. क्योंकि स्कूलों, विज्ञान केंद्रों और सार्वजनिक संस्थानों समेत पूरे देश में सॉफ्ट लैंडिंग की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई. इसरो ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग को अपनी वेबसाइट के अलावा यूट्यूब चैनल, फेसबुक और सार्वजनिक प्रसारक डीडी नेशनल टीवी पर उपलब्ध दिखाया गया. बता दें कि चंद्रयान-3 को 14 जुलाई 2023 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था.

Advertisment

HIGHLIGHTS

  • चंद्रयान-3 की सफलता पर दुनियाभर से मिली बधाई
  • पीएम मोदी को बधाई देने वाले नेताओं का लगा तांता
  • ब्रिक्स सम्मेलन में विश्व के नेताओं ने दी मोदी को बधाई

Source : News Nation Bureau

Brics Summit banquet dinner Sheikh Hasina Bangladesh PM PM modi Johannesburg PM Modi In BRICS summit
Advertisment
Advertisment