Advertisment

Earthquake in Indonesia: इंडोनेशिया में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर इतनी थी तीव्रता

Earthquake in Indonesia: इंडोनेशिया में शनिवार रात रिक्टर पैमाने पर 6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. इस भूकंप से किसी भी प्रकार के जान या माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है.

author-image
Suhel Khan
New Update
Indonesia Earthquake

Indonesia Earthquake( Photo Credit : ANI)

Advertisment

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में शनिवार (27 अप्रैल) रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. ये भूकंप इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा से 102 किलोमीटर (63 मील) दूर हिंद महासागर में आया. रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 6.2 दर्ज की गई. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये भूकंप स्थानीय समयानुसार रात 11.29 बजे आया. इस भूकंप का केंद्र जमीन के भीतर 21 किमी की गहराई में था. भूकंप के झटके एक बड़े इलाके में महसूस किए गए. हालांकि इस भूकंप से अभी तक किसी भी प्रकार के जान या माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है. लेकिन भूकंप के झटके आने के बाद लोग सहम गए. इसके साथ ही भूकंप के बाद किसी भी प्रकार की कोई चेतावनी भी जारी नहीं की गई है.

इंडोनेशिया के मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने बताया कि इंडोनेशिया के बंजार से 127 किमी दक्षिण में केवल 6 मिनट पहले 6.3 तीव्रता का भूकंप आया. ये भूकंप शनिवार, 27 अप्रैल, 2024 को स्थानीय समयानुसार देर रात 11:29 बजे, बंजार, पश्चिम जावा, इंडोनेशिया के पास भूकंप के केंद्र के नीचे 21 किमी की उथली गहराई पर भूकंप आया.

Source : News Nation Bureau

world news in hindi indonesia earthquake earthquake today Today Earthquake earthquake news Indonesia Earthquake Earthquake in Indonesia Indonesia Earthquake Today
Advertisment
Advertisment