Advertisment

2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ में बिडेन भी हो सकते हैं शामिल

अगले साल व्हाइट हाउस छोड़ने वाले अमेरिका के उप राष्ट्रपति जो बिडेन ने 2020 में होने वाले राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने की संभावना जताई है।

author-image
Aditi Singh
एडिट
New Update
2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ में बिडेन भी हो सकते हैं शामिल

जो बिडेन

अगले साल व्हाइट हाउस छोड़ने वाले अमेरिका के उप राष्ट्रपति जो बिडेन ने 2020 में होने वाले राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने की संभावना जताई है। जनवरी 2017 में बिडेन का उप राष्ट्रपति पद का कार्यकाल पूरा हो जाएगा।

Advertisment

बिडेन ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया, "हां, मैं 2020 का राष्ट्रपति चुनाव लड़ने जा रहा हूं।"

यह पूछने पर कि वह किस तरह की भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा, "राष्ट्रपति और आप जानते ही हैं।"

उन्होंने यह भी कहा कि वह चुनाव लड़ने को लेकर प्रतिबद्ध नहीं है।

Advertisment

उन्होंने कहा, "मैं किसी को भी लेकर प्रतिबद्ध नहीं हूं। मैंने बहुत समय पहले सीखा था कि भाग्य अजीब तरह से हस्तक्षेप करता है।"

बिडेन इससे पहले 1988 और 2008 में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति की दावेदारी की दौड़ में थे लेकिन दोनों ही अवसरों पर वह पहले ही दौड़ से बाहर हो गए।

बिडेन 2016 के राष्ट्रपति पद की दावेदारी से खुद ही पीछे हट गए थे। इस प्रतिस्पर्धा में उनके खिलाफ हिलेरी क्लिंटन और बर्नी सैंडर्स थे।

Advertisment

Source : IANS

joe-biden US Presidential Elections 2020
Advertisment
Advertisment