Advertisment

उत्तर कोरिया ने रैनसमवेयर हमले के आरोप का अमेरिका से मांगा सबूत

उत्तर कोरिया के एक राजदूत ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) को कहा है कि अमेरिका का प्योंगवांग द्वारा वानाक्राइ रैनसमवेयर साइबर हमले का लगाया गया आरोपहीन और उकसावे वाला था।

author-image
saketanand gyan
एडिट
New Update
उत्तर कोरिया ने रैनसमवेयर हमले के आरोप का अमेरिका से मांगा सबूत

संयुक्त राष्ट्र संघ (फाइल फोटो)

उत्तर कोरिया के एक राजदूत ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) को कहा है कि अमेरिका का प्योंगवांग पर वानाक्राइ रैनसमवेयर साइबर हमले का लगाया गया आरोपहीन और उकसावे वाला था।

Advertisment

राजदूत ने मांग की है कि वाशिंगटन को लगाए गए आरोपों पर प्रमाण के साथ इसे वापस लेना चाहिए।

उत्तर कोरिया के यूएन में राजदूत और अमेरिका संबंधित मुद्दों के प्रभार ने कहा, 'उत्तर कोरिया मानता है कि वाशिंगटन इस तरह के आरोपों का उपयोग अत्यंत युद्धगत माहौल बनाने के लिए कर रहा है।'

उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा है कि अगर अमेरिका ने इतने विश्वास के साथ आरोप लगाया, तो वह प्रमाण को दिखाए।

वानाक्राइ रैनसमवेयर साइबर हमले ने पूरी दुनिया के कम्प्यूटरों को अपना शिकार बनाया था और मई में ब्रिटेन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा को पूरी तरह से अयोग्य बना दिया था।

रैनसमवेयर वानाक्राई हमले ने दुनिया के 150 देशों में लाखों कंप्यूटरों को हैक कर लिया था। यह माइक्रोसॉफ्ट के ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते थे और ज्यादातर विंडोज कंप्यूटर को निशाना बनाता है।

और पढ़ें: उत्तर कोरिया ने संयुक्त राष्ट्र के नए प्रतिबंधों पर जताया विरोध, कहा- यह 'एक्ट ऑफ वॉर' है

क्या है रैनसमवेयर

रैनसमवेयर एक तरह का वायरस है। यह वायरस आपके सिस्टम को लॉक कर देता है (एनक्रिप्ट) और कंप्यूटर अनलॉक करने के लिए फिरौती मांगता है। यह आपकी फाइल्स को एनक्रिप्ट कर देता है। यानि की आपकी फाइल्स लॉक हो जाती है और आप इन्हें पढ़ नहीं पाएंगे।

पिछली बार वानाक्राई साइबपर अटैक ने 300 डॉलर की फिरौती मांगी थी। जिसे 3 दिन में जमा करनी थी। यह रकम बिटकॉइन में चुकानी होती है।

Advertisment

मई महीने में रैनसमवेयर वॉनाक्राई सायबर अटैक ने दुनिया के 150 देशों को अपना शिकार बनाया था, जिसमें भारत भी शामिल था।

और पढ़ें: नई बस्ती बसाने की योजना पर फिलिस्तीन ने इजरायल को चेताया

HIGHLIGHTS

  • रैनसमवेयर वानाक्राई हमले ने दुनिया के 150 देशों में लाखों कंप्यूटरों को हैक कर लिया था
  • उत्तर कोरिया के यूएन राजदूत ने कहा कि अगर अमेरिका ने इतने विश्वास के साथ आरोप लगाया, तो वह प्रमाण को दिखाए

Source : News Nation Bureau

Ransomware Attack wannacry ransomware United Nations Cyber Attack Ransomware USA America North Korea
Advertisment
Advertisment