Advertisment

सरताज अजीज का आरोप, हिंद महासागर में इंडियन नेवी की बढ़ती ताकत से पैदा हो सकती है अशांति

सरताज अजीज ने कहा कि कि भारत द्वारा परमाणु शक्ति के विस्तार से हिंद महासागर में अशांति पैदा हो सकती है।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
सरताज अजीज का आरोप, हिंद महासागर में इंडियन नेवी की बढ़ती ताकत से पैदा हो सकती है अशांति

सरताज अजीज

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के विदेशी मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने हिंद महासागर में भारत की बढ़ती उपस्थिति और भारतीय नौसेना के विस्तार को लेकर चिंता जताई है।

Advertisment

अजीज ने कहा कि भारतीय नौसेना का हिंद महासागर में विस्तार पाकिस्तान के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा, 'हिंद महासागर की सुरक्षा पाकिस्तान के लिए सामरिक महत्व रखती है।'

हिंद महासागर की सुरक्षा पर खतरा पैदा करने का आरोप लगाते हुए कहा अजीज ने कहा कि कि भारत द्वारा परमाणु शक्ति के विस्तार से हिंद महासागर में अशांति पैदा हो सकती है।

कराची में एक अंतरारष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अजीज ने कहा कि हिंद महासागर में परमाणु परीक्षण से पूरे क्षेत्र में अस्थिरता पैदा होगी, ये खतरा भविष्य में और बढ़ने की संभावना है।

Advertisment

इसे भी पढ़ेंः सरताज अजीज ने कहा भारत की 'दादागिरी' नहीं करेंगे बर्दाश्त

इससे पहले पाकिस्तानी अखबार 'द डॉन' ने एक खबर प्रकाशित की थी कि भारत ने एक 'सीक्रेट न्यूक्लियर सिटी' बनायी है जिसके कारण दक्षिण एशिया में रणनीतिक संतुलन बिगड़ने का खतरा पैदा हो गया है।

इसे भी पढ़ेंः पाकिस्तान ने माना उसके पास कुलभूषण के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं

Advertisment

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने भी आरोप लगाया था कि भारत परमाणु हथियारों का जखीरा जमा करने में जुटा हुआ है। जकारिया ने ये भी आरोप लगाया था कि भारत अंतर-महाद्वीपीय मिसाइलों का परीक्षण भी किया गया है।

इसे भी पढ़ेंः आतंकवाद के मुद्दे पर हार्ट ऑफ एशिया में घिरा पाकिस्तान

Source : News Nation Bureau

pakistan INDIA Sartaj Aziz
Advertisment
Advertisment