डिवोर्स तो सब जानते हैं, लेकिन जानिए क्या होता है ग्रे डिवोर्स

ग्रे डिवोर्स एक ऐसा तलाक है जो बाल सफेद होने की उम्र में लिया जाता है। पहले यह तब होता था जब शादी को 50 साल या उससे ज्यादा हो जाते थे, लेकिन अब 15-20 साल की शादी टूटने पर भी ऐसा हो रहा है।

इसे सिल्वर स्प्लिट और डायमंड डिवोर्स भी कहा जाता है।

ग्रे डिवोर्स के कई कारण होते हैं, जैसे शादीशुदा जिंदगी में पहले से कोई दिक्कत, कपल्स का अकेला रहना, बच्चों का घर से बाहर चले जाना, सोच का बदलना या पैसों की तंगी।

हाल ही में अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर ग्रे डिवोर्स से संबंधित एक पोस्ट को लाइक किया था।

ग्रे डिवोर्स के मामले में कई मशहूर हस्तियों का नाम शामिल है, जैसे आमिर खान और किरण राव, फरहान अख्तर और अधुना अख्तर, मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान, अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया।

पहले के समय में माना जाता था कि डिवोर्स केवल अरेंज मेरिज में होता है, लेकिन अब लव मेरिज में भी डिवोर्स के मामले बढ़ रहे हैं।

कपल्स के बीच छोटी-मोटी लड़ाई-झगड़े आम होते हैं, लेकिन कई बार ये झगड़े डिवोर्स तक पहुंच जाते हैं।

शादी में केवल दो लोग ही नहीं, बल्कि दो परिवार भी एक होते हैं।

डिवोर्स लेने से पहले किसी अच्छे और अनुभवी इंसान से सलाह मशवरा जरूर करें।

देश और दुनिया की लेटेस्ट खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर भी मिल सकती हैं।