logo-image
लोकसभा चुनाव

Swastik Sign: 99% लोग नहीं जानते स्वास्तिक बनाने का सही तरीका, जानें सही विधि क्या है

Swastik Sign: अधिकतर लोग स्वास्तिक बनाने की शुरुआत प्लस बना कर करते हैं , जो की गलत तरीका है. स्वास्तिक बनाने की शुरुआत कभी भी क्रॉस बना कर नहीं करनी चाहिए.

Updated on: 30 Jun 2024, 06:02 PM

नई दिल्ली:

Swastik Sign: हिन्दू धर्म में स्वास्तिक काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. किसी भी शुभ कार्य से की शुरुआत से पहले स्वास्तिक बनाया जाता है. फिर वो चाहे नए घर का गृहप्रवेश हो , किसी नए वाहन को घर में लाना हो या फिर किसी नए वास्तु जैसे फ्रिज , वाशिंग मशीन अदि की खरीद हो.  इन सब की शुरुआत से पहले स्वास्तिक बनाने का विधान है. हिन्दू धर्म में इसे हमेशा से ही शुभ माना जाता है और यही कारण है की हर शुभ कार्य में न तो इसे सिर्फ बनाया जाता है बल्कि इसकी पूजा भी होती है. मान्यता है कि अगर सही दिशा में स्वास्तिक बनाया जाए तो वहां सकारात्मक ऊर्जा में 108 गुना वृद्धि होती है. दरअसल कई लोग इसे बनाने का सही तरीका नहीं जानते हैं. 

सूर्य का प्रतिक है स्वास्तिक

स्वास्तिक सूर्य का प्रतिक है.  ऐसा ऋग्वेद में बताया गया है और इसकी 4 भुजाएं चार दिशाओं को दर्शाती हैं. बहुत से लोग ये बात नहीं जानते की स्वास्तिक को सही तरीके से बनाना भी महत्वपूर्ण है , क्योंकि कई बार गलत तरीके से बना हुआ स्वास्तिक नकरात्मक ऊर्जा का प्रवाह भी हो सकता है.  तो चलिए जानते हैं स्वास्तिक को बनाने का सही तरीका और फायदे. 

स्वास्तिक बनाने का सही तरीका क्या है?

अधिकतर लोग स्वास्तिक बनाने की शुरुआत प्लस बना कर करते हैं , जो की गलत तरीका है. स्वास्तिक बनाने की शुरुआत कभी भी क्रॉस बना कर नहीं करनी चाहिए.  इस तरीके से बना हुआ स्वास्तिक अशुभ माना जाता है. स्वास्तिक बनाने का सही तरीका है की आप इसे बनाने की शुरुआत इसके दायें भाग से करें फिर इसका बयां भाग और अंत में भुजाएं बनाएं.  यह स्वास्तिक बनाने का शुभ तरीका है और इससे मिलने वाला फल भी शुभ होगा. 

वास्तु दोष मिटाता है स्वास्तिक

वास्तु शास्त्र की नजर में भी स्वास्तिक काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. स्वास्तिक वास्तु दोष को भी दूर करता है.  अगर किसी के घर पर कोई वास्तु दोष है तो उसे मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाना चाहिए. ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होगा. 

कारोबार में भी मिलेगा लाभ

यदि कोई व्यक्ति अपने कारोबार में लगातार हानि का सामना कर रहा है तो उसे अपने कारोबार की जगह पर उसके ईशान कोण में स्वास्तिक बनाना चाहिए. ऐसा करने से लाभ मिलेगा.  इसके लिए  आप 7 गुरुवार तक हल्दी से स्वास्तिक बनाएं.

Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप न्यूज़ नेशन के धर्म-कर्म सेक्शन के साथ ऐसे ही जुड़े रहिए.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. न्यूज नेशन इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है.)